फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   बिजली के तीन सहायक अभियंताओं का स्थानांतरण,,,-Lalitpur

एक्सईएन की पिटाई मामले में तीन सहायक अभियंताओं का तबादला

Tue, 22 Jan 2019 02:02 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Priyesh Mishra Updated Tue, 22 Jan 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
बिजली के तीन सहायक अभियंताओं का स्थानांतरण,,,-Lalitpur
तबादले - फोटो : amar ujala
बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय में अधिशासी अभियंता (मीटर) प्रमोद कुमार कुशवाहा को पीटने के मामले में सोमवार को उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने तीन सहायक अभियंताओं का तबादला प्रदेश के दूसरे निगमों में कर दिया है।
विज्ञापन


10 दिसंबर 2018 की शाम 4.30 बजे दो उपभोक्ताओं के यहां नेट मीटर लगाने को लेकर अधीक्षण अभियंता राकेश वर्मा के कक्ष में अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार कुशवाहा व सहायक अभियंताओं के बीच मारपीट हो गई थी। दोनों पक्षों ने नवाबाद थाना पुलिस को तहरीर दी थी, मगर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। 17 जनवरी को इस मामले की जांच के लिए दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड आगरा के डायरेक्टर कामर्शियल डीके सिंह, फाइनेंस केपी पांडेय और अधिशासी अभियंता जेपी शर्मा झांसी आए।
विज्ञापन


यह अफसर दोनों पक्षों के बयान दर्ज करके ले गए थे। साथ ही उन्होंने विवाद की जड़ दो उपभोक्ताओं के यहां नेट मीटर (सोलर प्लांट के लिए) लगाने को सहमति दे दी थी। आगरा पहुंचने पर जांच रिपोर्ट प्रबंध निदेशक को सौंप दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को प्रबंध निदेशक ने उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के उप सचिव हिमांशु वार्ष्णेय की सहमति पर अलीगढ़ निवासी सहायक अभियंता अंकित वशिष्ठ और विभा पचौरी का तबादला पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड और टीकमगढ़ निवासी सहायक अभियंता रवि यादव का मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड कर दिया। वर्तमान में अंकित और रवि यादव ग्रामीण विद्युत वितरण खंड और विभा मीटर परीक्षणशाला में पदस्थ हैं। इस संबंध में मुख्य अभियंता एसएस गोयल ने बताया कि जल्द ही इन अधिकारियों को कार्य मुक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed