{"_id":"5b75ded742c792376f1d1d0e","slug":"131534451415-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम: दंपति को लहूलुहान किया-City","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम: दंपति को लहूलुहान किया-City
Updated Fri, 17 Aug 2018 05:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टैग: दुस्साहस
पड़ोसी ने दंपति को पीटा, लहूलुहान
घटना से सड़क पर मची भगदड़, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
- पाइप लाइन के लिए गड्ढा खोदने का विवाद
- गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बाहर बड़ागांव गेट में रहने वाले एक परिवार को पाइपलाइन डालने के लिए गड्ढा खोदना भारी पड़ गया। पड़ोसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर संबंधित परिवार को जमकर पीटा। घटना में पति- पत्नी लहूलुहान हो गए। बाद में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कोतवाली क्षेत्र के बाहर बड़ागांव गेट सोना विवाह घर के सामने राजेंद्र साहू परिवार के साथ रहते हैं। विगत 14 अगस्त की दोपहर वह पाइपलाइन डालने के लिए घर के बाहर गड्ढा खोद रहे थे, तभी पड़ोस में रहने वाले विष्णु यादव, पंचम यादव, ऋषि यादव और कपिल आकर गड्ढा खोदने का विरोध करने लगे। कारण पूछा तो गाली गलौज करने लगे। गाली देने से रोका तो उक्त चारों ने मिलकर राजेंद्र, उनकी पत्नी गीता, बेटे अंकित, विशाल और प्रिंस के साथ मारपीट कर दी।
उनको दौड़ा- दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। इससे सड़क पर जा रहे लोगों में भगदड़ मच गई। भीड़ लग गई। मारपीट में राजेंद्र और उनकी पत्नी घायल हो गए। मारपीट करने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली पुलिस ने उक्त चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
महिला के गले से जंजीर छीनी
झांसी। ग्वालियर रोड पर आयुर्वेदिक कालेज के निकट बाइक सवार बदमाश एक महिला के गले पर झपट्टा मारकर सोने की जंजीर छीन ले गए।
मिशन कंपाउंड निवासी दिलीप सिंह की पत्नी सरिता सिंह आयुर्वेदिक कालेज के निकट बने डाकघर के पास से गुजर रही थी, तभी बाइक सवार दो बदमाश आए और महिला के गले पर झपट्टा मारकर जंजीर छीन ले गए। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सराफा व्यापारी के हमले का एक आरोपी पकड़ा
झांसी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को सराफा व्यापारी संजय वर्मा पर हमले के एक और आरोपी को सुकुवां ढुकुवां कालोनी के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में आरोपी के पास से तमंचा बरामद किया गया। आरोपी का नाम सीपरी बाजार क्षेत्र के लकारा निवासी प्रहलाद सिंह गुर्जर पुत्र रावराजा है। मालूम हो कि, उक्त मामले में नौ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।