{"_id":"5c1aa855bdec2256f16bf670","slug":"121545250901-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम -चार जिलों की पुलिस करेगी बदमाशों की घेराबंदी-City","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम -चार जिलों की पुलिस करेगी बदमाशों की घेराबंदी-City
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश की पुलिस से मिलाया हाथ
झांसी। लूट, हत्या व डकैती करके जिला छोड़ने वाले बदमाशों की अब खैर नहीं। पुलिस ने उनकी घेराबंदी करने के लिए जिले की सीमा से सटे मध्य प्रदेश के दतिया, निवाड़ी, शिवपुरी व टीकमगढ़ की पुलिस से हाथ मिला लिया है। घटना की सूचना मिलते ही इन जिलों की सीमाओं को सील कर चेकिंग शुरू कर दी जाएगी। बदमाशों की फोटो से लेकर हर गतिविधि को पड़ोसी जिलों की पुलिस के पास भेजा जाएगा।
21 जुलाई 2018 को कचहरी चौराहा के पास दोपहर में बदमाशों ने कारोबारी संजय वर्मा की गाड़ी फायरिंग कर दी थी, जिसमें चालक की मौत होने के साथ कार में सवार घायल हो गए थे। यहां से घटना को अंजाम देकर बाइक सवार बदमाश दतिया की तरफ भाग निकले थे। अगर शहर की सीमा चौकी पर चेकिंग होती तो बदमाश मौके पर ही पकड़ में आ सकते थे, जो कि नहीं हो सका। इसके अलावा, कई घटनाओं में भी बदमाश घटनाओं को अंजाम देकर पड़ोसी जिलों में भाग निकले। मगर अब ऐसा नहीं होगा। जिले की पुलिस ने सीमा से सटे मध्य प्रदेश के जिलों के पुलिस अधिकारियों से हाथ मिला लिया है। घटना होते ही दतिया शिवपुरी, निवाड़ी व टीकमगढ़ की पुलिस को सूचना भेजी जाएगी। इसके बाद सीमा से सटे जिलों में भी चेकिंग शुरू हो जाएगी। इससे बदमाशों का भाग निकलना मुश्किल होगा।
वाहन चोरों पर रहेगी नजर
आपराधिक घटनाओं के साथ वाहन चोर भी दूसरे जिलों में भाग जाते हैं, जिससे उनको पकड़ना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में पड़ोसी जिलों की पुलिस दिन में कम से कम दो बार वाहन चेकिंग कर ऐसे बदमाशोें को भी दबोचेगी।
विज्ञापन
बाहरी अपराधियों को दे रहे पनाह
जिले के सक्रिय बदमाश एक-दूसरे को पनाह दे रहे हैं। इसी के चलते बदमाशों की गिरफ्तारी मुश्किल हो रही है। गिरोह बनाकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर यह बदमाश अन्य जिलों में भाग जाते हैं। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने पड़ोसी जिले के सक्रिय बदमाशों की सूची का आदान-प्रदान भी किया है।
दूसरे जिलों की सीमा पर चेकिंग कराने के लिए वहां के अधिकारियों से वार्ता हो चुकी है। अब घटना होेने पर एक साथ चारों जिलों की पुलिस बदमाशों की घेराबंदी के लिए चेकिंग अभियान चलाएगी। - डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी।