फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   पहले दिन 200 ने कराई काउंसलिंग-City

पहले दिन 200 ने कराई काउंसलिंग-City

Thu, 13 Jul 2017 09:43 PM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
पहले दिन 200 ने कराई काउंसलिंग-City
फोटो..
विज्ञापन

पहले दिन 200 ने कराई काउंसलिंग
सब हेड: छात्र-छात्राओं को आज हो जाएगा सीटों का आवंटन
क्रासर
- बीयू में प्रवेश परीक्षा वाले आवेदकों को बुलाया गया
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में कैंपस और कॉलेज में चल रहे प्रवेश परीक्षा वाले कोर्सों की काउंसलिंग शुरू हो गई। पहले दिन लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने काउंसलिंग में हिस्सा लेकर च्वाइस भरी। शुक्रवार को विद्यार्थियों को सीट आवंटन कर दिया जाएगा।
बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय परिसर स्थित आईटी बिल्डिंग में एमएससी मैथमेटिक्स और एमएससी एमएससी स्टैटिक्स की काउंसलिंग हुई। एमएससी मैथमेटिक्स में 286 आवेदकों में 194 ने काउंसलिंग कराई। वहीं, एमएससी स्टैटिक्स में सिर्फ सात ही पंजीकृत थे, इनमें पांच ही काउंसलिंग के लिए पहुंचे। काउंसलिंग के दौरान कई विद्यार्थी काउंसलिंग लेटर नहीं लाए थे, उन्हें प्रवेश सेल ने डाउनलोड करके दिया। इन कोर्सों के आवेदकों को शुक्रवार को सीट आवंटन होगा। अब शुक्रवार को मास्टर ऑफ फाइनेंस एंड कंट्रोल, एमएसडब्ल्यू, एमएससी बॉटनी की इकोनॉमिक्स एंड फाइनेंस बिल्डिंग में और एमएससी केमिस्ट्री की आईटी बिल्डिंग में काउंसलिंग होगी। बीएससी एग्रीकल्चर साइंस कोर्स की काउंसलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चर साइंस बिल्डिंग में शुरू होगी। पहले दिन एक से 300 रैंक तक के आवेदकों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन


सीधे प्रवेश की काउंसलिंग आज से
सीधे प्रवेश वाले कोर्सों की भी काउंसलिंग आज से शुरू होगी। शुक्रवार को बीए और एमए मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज्म, पीजीडीईएम की काउंसलिंग मास कम्यूनिकेशन विभाग में काउंसलिंग होगी। इसके अलावा बीएफए कॉमर्शियल अर्ट्स, बीएफए ड्राइंग एंड पेंटिंग, एमए ड्राइंग एंड पेंटिंग की फाइन आर्ट्स विभाग, बीलिब एंड आईएससी और एमएससी एंड आईएससी की लाइब्रेरी साइंस विभाग, बीएससी, एमए और एमएससी होम साइंस की होम साइंस विभाग, एमए एजूकेशन की एजूकेशन विभाग, एमकॉम फाइनेंस, एमबीई, एमएई की इकोनॉमिक एंड फाइनेंस विभाग, एमएफए का फाइन आर्ट विभाग, एमएचएम का होटल मैनेजमेंट विभाग, एमए हिंदी की हिंदी विभाग में, एमए इंग्लिश की काउंसलिंग भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed