{"_id":"6465ac0457492b57d9009ab3","slug":"relationship-became-shameful-father-kept-misdeeding-daughter-daughter-called-police-by-making-a-video-clip-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्ता हुआ शर्मसार: बाप ही बेटी से करता रहा दुष्कर्म, बेटी ने वीडियो क्लिप बनाकर बुलाई पुलिस,ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्ता हुआ शर्मसार: बाप ही बेटी से करता रहा दुष्कर्म, बेटी ने वीडियो क्लिप बनाकर बुलाई पुलिस,ये है पूरा मामला
Fri, 19 May 2023 07:39 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 19 May 2023 07:39 AM IST
सार
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका बाप कई महीने से शारीरिक संबंध बना रहा था। जब विरोध करती तो तरह-तरह की बात कहकर डराता था। धमकी देते हुए वह अपनी हवस मिटाता था।
विज्ञापन
112 police
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बाप ही अपनी बेटी को डरा धमकाकर कई महीने से दुष्कर्म कर रहा था। बुधवार को उसने एक बार फिर जब दुष्कर्म करने की कोशिश की तो बेटी ने किसी तरह से वीडियो क्लिप बना लिया। इसके बाद पुलिस को बुलाकर आरोपी पिता को हवालात में डलवा दिया। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर थाने ले गई।
विज्ञापन
बुधवार को पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका बाप कई महीने से शारीरिक संबंध बना रहा था। जब विरोध करती तो तरह-तरह की बात कहकर डराता था। धमकी देते हुए वह अपनी हवस मिटाता था। इस बारे में जब पीड़िता बेटी अपनी मां को बताने का प्रयास करती तो वह उल्टा उसी पर आरोप लगाकर शांत करा देती। पीड़िता इससे आजीज आ गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Jaunpur Crime: युवक की हत्या कर नहर में फेंका शव, सिर पर चोट के निशान, परिजनों में कोहराम
विज्ञापन
उसने पुलिस को बताया कि बुधवार को एक बार फिर जब हवस का शिकार बनाने के लिए आया तो उसने मोबाइल से वीडियो क्लिप चालू कर उसके करतूतों को कैमरे में कैद कर लिया। कुछ देर के बाद बाप के चंगुल से मुक्त होने के बाद बेटी ने डायल 112 नंबर पुलिस को सूचना देने के साथ ही मुंगराबादशाहपुर थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी को भी फोन से सूचना दी। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने आरोपी बाप को हिरासत में ले लिया। पीड़िता ने पुलिस को वीडियो क्लिप भी सौंपा।
थानाध्यक्ष विवेक तिवारी ने कहा कि बालिग बेटी पर पिता की गंदी नजर पड़ गई थी। वह लगातार दुष्कर्म करता रहा। बेटी बाप की कारतूतों को जब कैमरे में कैद की तब मामला सामने आया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।