फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Seeing potholes on city roads, the DM took photos and videos on his mobile

Jaunpur News: शहरी क्षेत्र की सड़कों पर गड्ढे देख डीएम ने मोबाइल से बनाई फोटो-वीडियो

Wed, 16 Sep 2026 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Seeing potholes on city roads, the DM took photos and videos on his mobile
जौनपुर। शहरी क्षेत्र की सड़कों की हकीकत देखने के लिए डीएम सैमुअल पॉल एन सोमवार की रात में सड़क पर उतर गए। उन्होंने प्रमुख सड़कों का निरीक्षण किया। 25 से ज्यादा गड्ढे मिलने पर डीएम ने मोबाइल से फोटो और वीडियो बनाया। इसके साथ ही उन्होंने सड़क पर प्रकाश और जल निकासी व्यवस्था भी देखी। खामियां मिलने पर अधिकारियों को सुधार करने के निर्देश दिए। मंगलवार की सुबह से ही कई स्थानों पर गड्ढे भरने का काम शुरू हो गया। जिलाधिकारी सद्भावना पुल से शाही किला, अटाला मस्जिद, जिला अस्पताल, जौनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन, शकरमंडी, मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज, कोतवाली क्षेत्र, सिपाह, कलेक्ट्रेट, लाइन बाजार और डाक बंगला क्षेत्र की सड़कों का निरीक्षण किए। इससे पहले सोमवार की शाम को अधिकारियों के साथ बैठक में डीएम ने कहा था कि सड़क और नगरीय व्यवस्थाओं में सुधार में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। निरीक्षण के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी अजय कुमार अम्बष्ट, पीडब्ल्यूडी और नगर पालिका परिषद के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed