फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Now minor disputes will be resolved in the village itself, an S-10 team will be formed in every village

Jaunpur News: अब गांव में ही सुलझेंगे छोटे विवाद, हर गांव में गठित होगी एस-10 टीम

Wed, 16 Sep 2026 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Now minor disputes will be resolved in the village itself, an S-10 team will be formed in every village
तेजीबाजार। थाना परिसर में मंगलवार को सीओ सदर सम्यक चौधरी की मौजूदगी में एस-10 की बैठक हुई। इसमें थाना क्षेत्र के करीब 52 गांवों के संभ्रांत लोग, ग्राम प्रधान और स्थानीय लोग शामिल हुए। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले छोटे-मोटे विवादों को गांव स्तर पर ही सुलझाने की जिम्मेदारी लोगों को सौंपी गई। सीओ सदर सम्यक चौधरी ने बताया कि पुलिस कप्तान के निर्देश पर बैठक आयोजित की गई थी। इसमें प्रत्येक गांव से दस-दस लोगों को चिह्नित किया गया है। इन्हें गांव में होने वाले छोटे विवादों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में एस-10 की बैठक कर उनका मौके पर ही समाधान कराने की जिम्मेदारी दी गई है। उद्देश्य है कि मामूली विवाद कोर्ट-कचहरी तक न पहुंचें और समय रहते उनका समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि गांवों में छोटी घटनाएं कई बार विवाद का बड़ा रूप ले लेती हैं। ऐसे में स्थानीय स्तर पर जिम्मेदार लोगों की भूमिका महत्वपूर्ण है। पुलिस और ग्रामीणों के बीच बेहतर समन्वय से विवादों को बढ़ने से रोका जा सकता है। बैठक में थानाध्यक्ष सतेंद्र भाई पटेल, चौकी प्रभारी, हेड कांस्टेबल समेत थाने की पुलिस, महिला पुलिसकर्मी, डायल-112 के कर्मचारी, ग्राम प्रधान और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed