फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur Crime: Dead body thrown into the canal after killing a young man, injury marks on the head, chaos in t

Jaunpur Crime: युवक की हत्या कर नहर में फेंका शव, सिर पर चोट के निशान, परिजनों में कोहराम

Thu, 18 May 2023 09:44 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 18 May 2023 09:44 AM IST
सार

23 वर्षीय दिवाकर उर्फ सूरज पुत्र बृजलाल रात में अपने घर में सोया था। करीब 12 बजे अचानक बिजली कटी तो गर्मी से परेशान होकर वह बाहर निकला, लेकिन पूरी रात वापस नहीं लौटा। सुबह कुछ लोगों ने घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर स्थित नहर में औंधे मुंह गिरा हुआ देखकर परिजनों को सूचना दी।

विज्ञापन
Jaunpur Crime: Dead body thrown into the canal after killing a young man, injury marks on the head, chaos in t
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर में सुजानगंज थाना क्षेत्र के अजीया गांव में बुधवार की रात करीब 12 बजे घर से बाहर हवा लेने निकले एक युवक की कुछ अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद शव को घर के पास ही स्थित नाहर में फेंक दिया। सुबह नहर में औंधे मुंह शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। नजदीक जाकर देखा गया तो उसके सिर में पीछे की तरफ किसी रॉड या लाठी से वार किया गया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- मऊ पहुंची बाराबंकी पुलिस: मुख्तार के करीबी की करोड़ों की संपत्ति कुर्क, जानिए- क्या है एबुलेंस प्रकरण?
विज्ञापन

उसके कान के पास भी खून के धब्बे लगे हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।  घटना कैसे हुई अभी इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Jaunpur Crime: Dead body thrown into the canal after killing a young man, injury marks on the head, chaos in t
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
परिवार के लोगों ने बताया कि 23 वर्षीय दिवाकर उर्फ सूरज पुत्र बृजलाल रात में अपने घर में सोया था। करीब 12 बजे अचानक बिजली कटी तो गर्मी से परेशान होकर वह बाहर निकला, लेकिन पूरी रात वापस नहीं लौटा। सुबह कुछ लोगों ने घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर स्थित नहर में औंधे मुंह गिरा हुआ देखकर परिजनों को सूचना दी। परिजन नजदीक जाकर देखे तो शव सूरज का था। तत्काल उसे बाहर निकाला गया और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सीओ बदलापुर शुभम तोंडी व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed