{"_id":"600da53d8ebc3e2c4f6db78e","slug":"youth-shot-himself-in-unrequited-love-condition-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः एकतरफा प्यार में युवक ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर, विवाहिता के ससुराल पहुंच बता रहा था अपनी प्रेमिका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपीः एकतरफा प्यार में युवक ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर, विवाहिता के ससुराल पहुंच बता रहा था अपनी प्रेमिका
Sun, 24 Jan 2021 10:20 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 24 Jan 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
जौनपुर जिले के पवांरा थाना क्षेत्र के ग्राम बोडेपुर में रविवार की शाम प्रेम प्रसंग में युवक ने खुद को गोली मार ली। सीने में बाएं तरफ गोली लगने से उसकी हालत गंभीर है। सतहरिया सीएचसी में प्रारंभिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
वाराणसी के जंसा थानांतर्गत ग्राम नरेचा निवासी गौरव पाठक (25) पवांरा थाना क्षेत्र बोडेपुर गांव में पहुंचा। गांव की एक विवाहिता को अपनी प्रेमिका बताते हुए हंगामा करने लगा। विवाहिता का मायका मिर्जामुुराद थाना क्षेत्र में है। विवाहिता के परिजनों व ग्रामीणों ने पहले तो युवक को समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई फर्क न पड़ने पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
इसी दौरान युवक ने अपनी जेब से रिवाल्वर निकालकर खुद पर फायर कर लिया। मौके पर पहुंचे पवांरा एसओ सेतांशु शेखर पंकज ने घायल युवक को सीएचसी सतहरिया पहुंचाया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसओ ने बताया कि युवक के घरवालों को सूचना दी गई है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का है। छानबीन के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन