फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Cattle remains found in a field; Bajrang Dal created a ruckus

Hapur News: खेत में गोवंशों के अवशेष मिले, बजरंग दल ने हंगामा किया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Cattle remains found in a field; Bajrang Dal created a ruckus
गांव सादुल्लापुर में गोवंश अवशेष मिलने पर हंगामा कर रहे बजरंग दल कार्यकर्ताओं को शांत करते कोतव
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र की नानपुर चौकी के गांव सादुल्लापुर में बृहस्पतिवार को चार गोवंशों के अवशेष मिले। घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के जिला सहसंयोजक लोकेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। लोकेंद्र राणा का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी गोवंशों के अवशेष मिलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इससे पहले गांव खिलवाई और अल्लाबक्शपुर में भी गोकशी के मामले सामने आए थे। करीब एक सप्ताह बाद सादुल्लापुर में फिर ऐसी घटना सामने आने से पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर दोबारा सवाल उठने लगे हैं। सीओ राहुल यादव ने बताया कि संबंधित मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। पुलिस टीम घटना की जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed