फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Station House Officers to inspect spa centers in their respective areas: Police Commissioner.

अपने इलाके में स्पा सेंटर की जांच करें थाना प्रभारी : पुलिस आयुक्त

Thu, 24 Sep 2026 11:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Station House Officers to inspect spa centers in their respective areas: Police Commissioner.
डीसीपी व एसीपी को भी औचक निरीक्षण के दिए निर्देश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पुलिस आयुक्त सिबास कबिराज ने स्पा और मसाज सेंटरों में चल रही अवैध गतिविधियों पर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने सभी पुलिस उपायुक्तों (डीसीपी), सहायक पुलिस आयुक्तों (एसीपी) और थाना प्रभारियों को बृहस्पतिवार को लिखित आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी सूरत में अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस आयुक्त ने नियमित जांच और विशेष निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित स्पा और मसाज सेंटरों की नियमित जांच सुनिश्चित करें। जांच के दौरान यह देखा जाए कि इन सेंटरों की आड़ में कोई गैरकानूनी काम न हो। पुलिस आयुक्त ने थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में नियमित रूप से जांच करने के स्पष्ट आदेश दिए हैं। पुलिस उपायुक्तों और सहायक पुलिस आयुक्तों को भी औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों की जवाबदेही तय
पुलिस आयुक्त ने आदेशों के पालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही को लेकर कड़े निर्देश दिए हैं। यदि कोई पुलिसकर्मी या अधिकारी निर्देशों का पालन करने में लापरवाही बरतता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। संबंधित अधिकारी के खिलाफ भी नियमानुसार कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाएगी। यह कदम अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। इसका लक्ष्य पुलिस बल में अनुशासन बनाए रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed