फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Woman dies under suspicious circumstances in MVN Society.

Gurugram News: एमवीएन सोसाइटी में महिला की संदिग्ध हालात में मौत

Thu, 24 Sep 2026 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances in MVN Society.
परिजनों ने पति पर मानसिक रूप से परेशान करने का लगाया आरोप, प्राथमिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। एमवीएन सोसाइटी के टावर-8 की तीसरी मंजिल से संदिग्ध हालात में गिरने पर करीब 32 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मौके पर पहुंची सोहना शहर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। मृतक विवाहिता के पिता ने दामाद पर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है।
बृहस्पतिवार की सुबह समय करीब पांच के करीब दौला मार्ग पर स्थित एमवीएन सोसाइटी के टॉवर-8 की तीसरी मंजिल पर करीब 32 वर्षीय दीपा संदिग्ध हालात में बालकनी से नीचे सड़क पर गिर गई। जिससे दीपा की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दीपा को सोसाइटी की सड़क पर खून से लथपथ पड़ा देखा। उन्होंने इसकी सूचना पति को दी। इसकी सूचना बाद में सोहना शहर थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। उसके बाद उसे सुबह 9 बजे नागरिक अस्पताल के शव गृह में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया। पुलिस सोसाइटी में घटना स्थल से आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लेने के बाद मामले की जांच में जुट गई है। विवाहिता के पिता दिल्ली निवासी बलराम ने पति जितेन्द्र पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पिता ने लगाया दामाद पर आरोप
मृतक विवाहिता दीपा के दिल्ली निवासी पिता बलराम ने पुलिस को दिए गए अपनी शिकायत पर पति जितेन्द्र पर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि जितेन्द्र अक्सर दीपा को प्रताड़ित करता रहता था। जितेन्द्र की इसी प्रताड़ना से परेशान होकर उसकी बेटी ने आत्महत्या की है। शहर थाना पुलिस ने मृतक विवाहिता के पिता के बयानों के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पिता द्वारा देर से बयान दिए जाने के कारण मृतक महिला के शव का गुरुवार को पोस्टमार्टम नहीं करा सकी है। शुक्रवार की सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed