{"_id":"6ab564dc42173fd77c0dd127","slug":"station-house-officers-to-inspect-spa-centers-in-their-respective-areas-police-commissioner-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-102101-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने इलाके में स्पा सेंटर की जांच करें थाना प्रभारी : पुलिस आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने इलाके में स्पा सेंटर की जांच करें थाना प्रभारी : पुलिस आयुक्त
विज्ञापन
डीसीपी व एसीपी को भी औचक निरीक्षण के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पुलिस आयुक्त सिबास कबिराज ने स्पा और मसाज सेंटरों में चल रही अवैध गतिविधियों पर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने सभी पुलिस उपायुक्तों (डीसीपी), सहायक पुलिस आयुक्तों (एसीपी) और थाना प्रभारियों को बृहस्पतिवार को लिखित आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी सूरत में अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस आयुक्त ने नियमित जांच और विशेष निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित स्पा और मसाज सेंटरों की नियमित जांच सुनिश्चित करें। जांच के दौरान यह देखा जाए कि इन सेंटरों की आड़ में कोई गैरकानूनी काम न हो। पुलिस आयुक्त ने थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में नियमित रूप से जांच करने के स्पष्ट आदेश दिए हैं। पुलिस उपायुक्तों और सहायक पुलिस आयुक्तों को भी औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।
अधिकारियों की जवाबदेही तय
पुलिस आयुक्त ने आदेशों के पालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही को लेकर कड़े निर्देश दिए हैं। यदि कोई पुलिसकर्मी या अधिकारी निर्देशों का पालन करने में लापरवाही बरतता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। संबंधित अधिकारी के खिलाफ भी नियमानुसार कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाएगी। यह कदम अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। इसका लक्ष्य पुलिस बल में अनुशासन बनाए रखना है।