फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Accused with a 5,000 reward on his head nabbed.

Palwal News: 5 हजार के इनामी आरोपी को दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Accused with a 5,000 reward on his head nabbed.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुन्हाना। सीएस एंड पीओ स्टाफ पुन्हाना ने कार्रवाई करते हुए 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ हरियाणा और राजस्थान के विभिन्न थानों में गोवंश संरक्षण अधिनियम व आर्म्स एक्ट समेत चार मामले दर्ज हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान वसीम अकरम पुत्र अयूब साका निवासी जमालगढ़, थाना सदर पुन्हाना के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना पुन्हाना में हरियाणा गौवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। वहीं, राजस्थान के डीग जिले के थाना कैथवाड़ा में गोवंश अधिनियम और आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामले दर्ज हैं। आरोपी पर राजस्थान के डीग जिला पुलिस की ओर से 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पुन्हाना पुलिस ने आरोपी को आगामी जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए थाना कैथवाड़ा, जिला डीग राजस्थान पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed