{"_id":"6ab5651b98e487dd340a1939","slug":"teenage-girl-allegedly-raped-under-the-pretext-of-a-ritual-healing-ceremony-banda-news-c-212-1-sknp1006-152578-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: झाड़-फूंक के बहाने किशोरी से दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: झाड़-फूंक के बहाने किशोरी से दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
-बिसंडा के एक गांव का मामला, आरोपी तांत्रिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
-बीमार किशोरी को झाड़-फूंक कराने के लिए परिजन ले गए थे उसके ननिहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। बिसंडा के इर्टरा मिलौनी गांव निवासी तांत्रिक पर 13 वर्षीय किशोरी से झाड़-फूंक के बहाने दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर तांत्रिक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया है और आरोपी की तलाश कर रही है।
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि वह परिवार के साथ बांदा शहर के एक मोहल्ले में किराये के मकान में रहती है। बेटी कुछ दिनों से बीमार रहने लगी थी। झाड़-फूंक कराने के लिए वह उसे ननिहाल बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव ले गई थी।
ननिहाल में लोगों ने बताया कि बिसंडा के इटरा मिलौली गांव में परशुराम यादव (55) तांत्रिक है और झाड़-फूंक से इलाज करता है। परिजन बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे किशोरी को तांत्रिक के पास लेकर पहुंचे। आरोप है कि तांत्रिक ने झाड़-फूंक के बहाने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। मौके पर परिजन के विरोध जताने पर तांत्रिक के समर्थक मारपीट पर उतारू हो गया। इस बीच पीड़ित पक्ष ने डायल-112 को फोन कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी व परिजन को साथ ले गई। पीड़ित पक्ष ने बिसंडा थाने में तांत्रिक परशुराम यादव के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
वर्जन
झाड़-फूंक कराने गई किशोरी के साथ तांत्रिक द्वारा दुष्कर्म का आरोप परिजन ने लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।-पलाश बंसल, एसपी।