{"_id":"6ab563f51eeb0c3b6a04bb64","slug":"etah-news-lady-death-misteriously-etah-news-c-163-1-eta1014-157215-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: खून की उल्टियां होने के बाद महिला की मौत, बेटे ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: खून की उल्टियां होने के बाद महिला की मौत, बेटे ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन
एटा। गांव हीरापुर निवासी एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर पर अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें खून की उल्टियां हुईं। परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। महिला के बेटे प्रेमवीर ने अपने पिता तेज सिंह पर ही मां की हत्या की आशंका जताई है।
मिरहची थाना क्षेत्र के गांव हीरापुर निवासी प्रेमवीर ने बताया कि मां शारदा देवी की बृहस्पतिवार सुबह घर पर अचानक तबीयत बिगड़ गई। जब तक कुछ समझ पाते हालत गंभीर हो गई। यह देखकर परिजन उन्हें वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, लेकिन यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
प्रेमवीर के चाचा सत्यपाल सिंह ने बताया कि शारदा देवी की अचानक तबीयत बिगड़ी थी। उन्हें खून की उल्टियां हुईं और पांच से सात मिनट में उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई। बेटे प्रेमवीर ने अपने पिता तेज सिंह पर मां की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। सीओ सदर संकल्पदीप कुशवाहा ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस मामले में लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच कर रही है।