{"_id":"6ab5644963dbc406ff01199d","slug":"neha-murder-case-solved-four-accused-including-her-lover-arrested-kasganj-news-c-175-1-kas1003-154402-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: नेहा हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी समेत चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: नेहा हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी समेत चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो44कासगंज में युवती की गला रेतकर की गई हत्या का खुलासा कर पकड़े गए आरोपियों के बारे में जा
कासगंज। अशोक नगर में लाइनपार इलाके के एक ट्यूबवेल की छत पर मिले युवती की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बड़ा खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतका के प्रेमी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या घर में रखे नकदी और जेवर हड़पने की साजिश के तहत की गई थी।
अशोकनगर के लाइनपार इलाके में बुधवार सुबह फतेह सिंह के खेत पर बने ट्यूबवेल की छत पर मस्जिद वाली गली निवासी नेहा (18) पुत्री बाबू का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। उसकी गला रेत कर हत्या की गई थी। मामले में संज्ञान लेते हुए डीआईजी प्रभाकर चौधरी, एसपी ओपी सिंह और एएसपी सुशील कुमार ने मौके का मुआयना कर खुलासे के लिए पांच टीमों का गठन किया था।
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका के घर के पास रहने वाले प्रेमी समीर से उसका प्रेम संबंध था। समीर और उसके तीन साथियों अमित निवासी इस्माइल रोड, अरसद निवासी महिद वाली गली और अरसलान निवासी तहसील रोड गप्पू का चौराहा ने मिलकर युवती के घर में रखे रुपये और जेवर लूटने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
साजिश के तहत प्रेमी ने मंगलवार देर रात नेहा को रुपये और जेवर लेकर बुलाया और साथियों के साथ मिलकर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने के लिए मृतका के कपड़े और बैग जला दिए थे।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं
पुलिस ने शव का डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया था। शव निर्वस्त्र हालत में मिला था इसलिए दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही थी। एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल, सैंपल लेकर जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजे गए हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
उधार के रुपये और जेवर के लालच में रची साजिश
एसपी ओपी सिंह ने बताया कि समीर को पैसों की सख्त जरूरत थी और उसने कुछ दिन पहले मृतका से 8,000 रुपये उधार लिए थे। इसके बाद उसे जानकारी मिली कि युवती की मां के पास घर में कमेटी के रुपये और जेवर रखे हैं। योजना के तहत, आरोपी ने युवती से पीछा छुड़ाने और नकदी-जेवर हड़पने के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। तय हुआ कि युवती जो रुपये और जेवर लेकर आएगी, उन्हें आपस में बांट लिया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
दुपट्टे से पहले गला दबाया फिर रेता
पुलिस के अनुसार युवती मंगलवार रात घर से 1,35,100 रुपये और सोने-चांदी के जेवर लेकर पहुंची। चारों आरोपी उसे फतेह सिंह के खेत के पास ले गए, जहां पहले उसके दुपट्टे से गला दबाकर उसे बेहोश किया गया और फिर प्रेमी ने चाकू से उसकी गर्दन काटकर हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने के लिए आरोपियों ने उसके कपड़े और चप्पलें उतार दीं। इसके बाद बैग से मोबाइल का सिम निकालकर, बैग, कपड़ों और जूतों को खेत के पास झाड़ियों में जला दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही 1,35,100 रुपये नकद, जेवर, मृतका का मोबाइल, जले हुए कपड़े, बैग और हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।
-- -- -- -- -- -- -
वर्जन
साक्ष्यों के आधार पर प्रेमी समीर को हिरासत में लिया गया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने दोस्तों अमित, अरसद और अरसलान के साथ मिलकर हत्या करने का जुर्म कुबूल लिया। - ओपी सिंह एसपी