फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Three-year-old girl killed after being hit by speeding pickup truck

Rampur Bushahar News: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से तीन वर्षीय बच्ची की मौत, दादी घायल

Thu, 24 Sep 2026 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी से घर लौटते समय हादसा, आईजीएमसी में चल रहा दादी का उपचार
विज्ञापन

. प्रशासन ने 25 हजार रुपये की फौरी सहायता का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग क्षेत्र की धरेच पंचायत के सिंखुड़ी गांव में बुधवार दोपहर हुए सड़क हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी दादी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा उस समय हुआ जब दादी अपनी पोती को आंगनबाड़ी केंद्र से लेकर घर लौट रही थी। दुर्घटना में घायल दादी का आईजीएमसी शिमला में उपचार चल रहा है और उनके पैर में प्लास्टर चढ़ाया गया है। जानकारी के मुताबिक, सिंखुड़ी गांव से करीब एक किलोमीटर दूर चटोग में आंगनबाड़ी केंद्र है। बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे मीरा अपनी तीन वर्षीय पोती दिव्यांशी को आंगनबाड़ी से लेकर घर की ओर लौट रही थी। घर के पास ही चट्टोग-सिंखुड़ी सड़क पर पीछे से आ रही पिकअप ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार पिकअप नंबर एचपी 63ए-4318 का चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था। हादसे में बच्ची दिव्यांशी गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए उसे आईजीएमसी ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं, दादी मीरा भी हादसे में बुरी तरह से घायल हुई हैं और आईजीएमसी में उनका उपचार चल रहा है। धरेच पंचायत के प्रधान सुनील शर्मा ने बताया कि हादसे के बाद बुधवार रात करीब 12 बजे दिव्यांशी का पार्थिव शरीर गांव लाया गया। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पंचायत की ओर से परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा। प्रधान ने बताया कि चट्टोग-सिंखुड़ी सड़क पर इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है। हादसे के बाद मौके पर पटवारी को भेजा गया था। पटवारी की रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम ठियोग शशांक गुप्ता को रिपोर्ट भेजी गई है। एसडीएम की ओर से पीड़ित परिवार को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की बात कही गई है। सुनील शर्मा ने बताया कि मृत बच्ची का परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर और किसानी पर निर्भर है। परिवार में दो बहनें थी। बड़ी बहन करीब 10 वर्ष की है और वह भी दिव्यांग है, जबकि छोटी बहन दिव्यांशी थी, जिसकी हादसे में मौत हो गई। पुलिस थाना ठियोग में आरोपी चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125(ए) और 106(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article