{"_id":"5ab155134f1c1bba758b6911","slug":"152157134319-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पथराव कर भैंस उठा ले गए तस्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पथराव कर भैंस उठा ले गए तस्कर
Updated Wed, 21 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मडियाहूं। कस्बे के चुटका देवी मंदिर चौराहे के पास से और नेवढ़िया थाने के अढनपुर गांव से सोमवार की रात पथराव कर दो भैंस और एक पड़िया तस्कर पिकअप पर लाद ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस तस्करों का पीछा करने के बजाया पीड़ितों से ही पूछताछ में उलझी रही।
राजकुमार गौतम की मिर्दहा मुहल्ले के चुटका देवी मंदिर चौराहे पर लबे सड़क मकान व दुकान है। मकान के पीछे उनकी भैंस बधी थी। आधी रात को पिकअप पर सवार छह बदमाश पहुंचे और भैंस खोलकर ले जाने लगे। भैंस के रंभाने की आवाज से लोग जाग गए और शोर मचाने लगे। बदमाश पिकअप के अंदर से ही पथराव करते हुए भाग निकले। सूचना पर यूपी 100 पुलिस भी पहुंच गई लेकिन बदमाशों का पीछा करने के बजाय ग्रामीणों से ही पूछताछ करने लगी। उधर, नेवढिय़ा थाना क्षेत्र के अढनपुर गांव पंकज यादव ने बदमाशों के भय से भैंस पशुशाला में बांधी थी और ताला बंद कर दिया। मगर दुस्साहसी बदमाशों ने लोगों को ईंट पत्थर से भयभीत कर पशुशाला का ताला तोड़ा और भैंस और एक पडिय़ा पिकअप में लादकर फरार हो गए।