फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Youth Climbs Water Tank with Wife and Toddler

उरई: बंटवारे के विवाद में पत्नी और दो साल के बेटे संग पानी की टंकी पर चढ़ा युवक

Tue, 25 Aug 2026 12:25 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उरई Published by: प्रसून शुक्ला Updated Tue, 25 Aug 2026 12:25 PM IST
सार

घर के बंटवारे और रास्ते के विवाद से परेशान युवक मंगलवार सुबह पत्नी और दो वर्षीय बेटे के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा।

विज्ञापन
Youth Climbs Water Tank with Wife and Toddler
पत्नी-बच्चे संग पानी की टंकी पर चढ़ा युवक - फोटो : amar ujala

विस्तार

युवक को टंकी पर चढ़ा देख मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर तीनों को सुरक्षित नीचे उतार लिया। गौखले नगर निवासी सोनू कुशवाहा (32) मंगलवार सुबह पत्नी शालिनी देवी (28) और दो वर्षीय बेटे हार्दिक को लेकर भगत सिंह नगर स्थित तहसील परिसर के पास बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया। नीचे उसके चार और छह वर्षीय बच्चे वैष्णवी और साध्वी रोते हुए माता-पिता से नीचे उतरने की गुहार लगाते रहे।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को समझाने का प्रयास किया। कोतवाल निगवेन्द्र प्रताप सिंह और विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री साकेत शांडिल ने सोनू को समझाकर टंकी से नीचे उतारा। इसके बाद परिवार के सदस्यों को समझाकर रास्ते और बंटवारे का विवाद शांत कराया गया। बताया गया कि वर्ष 2011-12 में चार भाइयों के बीच बंटवारा हुआ था। इसमें सोनू को घर का पिछला हिस्सा मिला था। रास्ते को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed