{"_id":"6a9088e394331304090f2786","slug":"after-a-tyre-burst-the-school-bus-jumped-the-divider-and-crossed-over-to-the-other-side-orai-news-c-224-1-ori1005-148866-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पहिया फटने पर स्कूली बस डिवाइडर फांदकर दूसरे छोर पर पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पहिया फटने पर स्कूली बस डिवाइडर फांदकर दूसरे छोर पर पहुंची
विज्ञापन
फोटो - 10 हादसे के बाद खड़ी क्षतिग्रस्त बस। संवाद
आटा। झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह अगला पहिया फटने से दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की बस डिवाइडर पार कर दूसरी छोर पर पहुंच गई। हादसा भदौरिया पेट्रोल पंप पर हुआ। चालक ने किसी तरह बस को नियंत्रित कर पलटने से बचा लिया। हादसे में कुछ बच्चों को मामूली खरोंच आने की जानकारी है, जबकि सभी बच्चे सुरक्षित बताए गए। घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलते ही आटा थानाध्यक्ष अभिलाष मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बस चालक कालपी निवासी वीरेंद्र से पूछताछ की। चालक ने बताया कि वह सुबह छह बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा था। भदौरिया पेट्रोल पंप के पास अचानक बस का अगला पहिया फट गया, जिससे स्टीयरिंग से नियंत्रण बिगड़ गया और बस डिवाइडर पार कर दूसरे मार्ग पर पहुंच गई।
हादसे के बाद चालक ने तत्काल विद्यालय प्रबंधन को सूचना दी। विद्यालय प्रबंधन के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों की स्थिति की जानकारी ली। पुलिस और स्कूल प्रबंधन ने बच्चों के अभिभावकों को सूचना देकर मौके पर बुलाया। अभिभावकों के पहुंचने के बाद बच्चों को सुरक्षित उनकी सुपुर्दगी में घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
आटा थानाध्यक्ष अभिलाष मिश्रा ने बताया कि दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की बस छह बच्चों को लेकर उरई जा रही थी। आगे का पहिया फटने से बस डिवाइडर फांदकर दूसरे छोर पर पहुंच गई थी। मामले की जांच की जा रही है। बस के पहिये समेत अन्य तकनीकी स्थिति की भी जानकारी जुटाई जा रही है। विद्यालय प्रबंधक सारविल सिंह ने भी बताया कि बस का टायर फटने से घटना हुई और सभी छह बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं।