फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Encircled on the way and attacked with sharp weapon, three people named

Jalaun News: रास्ते में घेरकर धारदार हथियार से हमला, तीन लोग नामजद

Fri, 28 Aug 2026 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Encircled on the way and attacked with sharp weapon, three people named
कालपी। तहसील क्षेत्र के ग्राम हरखूपुर निवासी रघुवीर सिंह ने तीन लोगों पर रास्ते में घेरकर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाने में रघुवीर ने तहरीर देकर बताया कि 23 अगस्त की शाम करीब सात बजे वह अपनी भाभी वर्मा देवी और पूजा देवी के साथ सिकरी रहमानपुर में आयोजित कार्यक्रम से लौट रहे थे। गांव के बाहर रास्ते में आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में रघुवीर सिंह को गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि घटना के बाद हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर थाना चुर्खी में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed