फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Urban degradation due to encroachment, traffic jams at many places

Jalaun News: अतिक्रमण से शहरी हलकान, जगह-जगह लगता जाम

Sun, 29 Oct 2023 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Urban degradation due to encroachment, traffic jams at many places
उरई। शहर के प्रमुख चौराहों पर अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है, जो जाम का कारण बन रहा है। जाम में रोज एंबुलेंस और अधिकारियों की गाड़ी भी फंसी रहती हैं। दिन ब दिन जाम हर चौराहे पर बढ़ रहा है।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख चौराहे जिला परिषद, आंबेडकर चौराहा, शहीद भगत सिंह चौराहा, कोंच बस स्टैंड तिराहा, कालपी बस स्टैंड पर जाम सबसे बड़ी समस्या है। इन स्थानों पर जिले भर के लोग आवागमन करते हैं। उसके बाद भी इन चौराहों पर जाम से निजात पाने के लिए विशेष ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

आंबेडकर चौराहे से घंटाघर तक फुटपाथ पर चारों ओर ठेले और अस्थायी दुकानें सजी रहती हैं। बाजार में कही भी ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोगों की वाहन खड़ा करनी की जगह नहीं मिलेगी। धीरे-धीरे अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। अब यह सड़क किनारे तक आ चुका है। सबसे ज्यादा परेशानी घंटाघर के पास बनीं मिठाई की बड़ी दुकानों के बाहर खड़ी बाइकों से होती है। इससे हर घंटे जाम लगता है। एक साल से अधिक हो चुका है, लेकिन इस ओर जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालपी बस स्टैंड के आसपास अतिक्रमण के साथ डग्गामार वाहन खड़े रहते हैं जो जाम की वजह बना है। पास में पालिका मानकविहीन वाहन स्टैंड भी बना है। बगल में कोर्ट परिसर होने के बाद भी आज तक जाम से निजात नहीं मिल पाया। कोंच बस स्टैंड पर पालिका ने कुछ महीने पहले अभियान भी चलाया था। उसके बाद फिर से बस टिकट बुकिंग काउंटर और ठिलिया वालों ने सड़क किनारे तक कब्जा कर लिया। चौराहे पर लगे ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी कुछ देर की ड्यूटी कर खानापूरी करने लगते हैं। रविवार को पीईटी परीक्षा को लेकर भी कोई खास व्यवस्था देखने को नहीं मिली। जिसके चलते परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थी परेशान हुए।




अभी चार्ज लिया है। शहर में भ्रमण कर जाम की समस्या से निजात दिलाई जाएगी। अभियान चलाकर अतिक्रमण भी हटवाया जाएगा।-दिनेश सिंह,नगर मजिस्ट्रेट, उरई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed