फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Naib Tehsildar raids on complaint of outside purchase of Jowar

Jalaun News: ज्वार की बाहरी खरीद की शिकायत पर नायब तहसीलदार का छापा

Tue, 02 Dec 2025 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Naib Tehsildar raids on complaint of outside purchase of Jowar
फोटो - 06 खरीद केंद्र पर जांच करते नायब तहसीलदार चंद्रमोहन शुक्ला। स्रोत–ग्रामीण
कालपी। केंद्र पर बाहरी किसानों से खरीद एवं मनमानी की शिकायतों के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है। सोमवार को नायब तहसीलदार चंद्रमोहन शुक्ला ने टीम के साथ केंद्र पहुंचकर निरीक्षण किया और प्रभारी को निर्देश दिए कि खरीद केवल क्षेत्रीय किसानों से ही की जाए, बाहरी जनपद के किसानों की उपज न ली जाए।
विज्ञापन




तहसील क्षेत्र में कालपी व कदौरा दो खरीद केंद्र संचालित हैं। शुरुआती दिनों में खरीद धीमी थी पर अब केंद्रों पर भीड़ बढ़ गई है और दो दर्जन से अधिक ट्रैक्टर-ट्राॅलियां लाइन में लगी हैं। किसानों ने आरोप लगाया कि कानपुर देहात के लोग रिश्तेदारी का लाभ लेकर आसानी से खरीद करा रहे हैं, जबकि स्थानीय किसानों का नंबर एक- एक सप्ताह तक नहीं लग रहा। इससे कृषि उपज बेचने पहुंचे किसान परेशान और आक्रोशित हैं।
विज्ञापन




तीन दिनों से शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद सोमवार को नायब तहसीलदार चंद्रमोहन शुक्ला, कानूनगो हरेंद्र सिंह और सदर लेखपाल जितेंद्र यादव निरीक्षण के लिए पहुंचे। किसानों त्रियुगी नारायण, उपेंद्र, मनीष सहित कई किसानों ने बताया कि वे पांच दिनों से किराये पर ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर केंद्र पर खड़े हैं लेकिन प्रभारी उनका नंबर तक नहीं लिख रही, जबकि बाहरी लोग सीधे खरीद कर चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




अधिकारियों ने प्रभारी रुचिता प्रजापति से खरीद के विवरण की जानकारी ली और निर्देश दिए कि प्राथमिकता स्थानीय किसानों को दी जाए, अन्यथा कार्रवाई तय है। नायब तहसीलदार ने चेताया कि अगली बार निरीक्षण में बाहरी किसानों से खरीद मिली तो सख्त कदम उठाए जाएंगे।



वर्जन

सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बिचौलियों या बाहरी किसानों से खरीद न की जाए। गड़बड़ी की पुष्टि होने पर कार्रवाई निश्चित है।

- गोविंद उपाध्याय, खाद्य एवं विपणन अधिकारी









ज्वार खरीद बंद, किसान तीन दिन से परेशान



रामपुरा। निनावली रोड स्थित राजकीय गोदाम पर ज्वार- बाजरा खरीद तीन दिनों से ठप है। इससे किसान परेशान होकर लौटने को मजबूर हैं। वसूली की शिकायत पर पूर्व प्रभारी को हटाए जाने के बाद अब तक नया प्रभारी नियुक्त नहीं किया गया, जिसके चलते खरीद कार्य पूरी तरह बंद है।



कुछ दिन पूर्व गोदाम प्रभारी अजय कुमार की शह पर दलालों द्वारा किसानों से अवैध वसूली की शिकायत सामने आई थी। बीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह के औचक निरीक्षण में मामला सिद्ध होने पर प्रभारी को हटाया गया, लेकिन तब से खरीद शुरू नहीं हो पाई।




बंगरा के किसान रविन्द्र ने बताया कि वह 16 बीघा ज्वार लेकर तीन दिन से केंद्र पर रुके हैं लेकिन गोदाम बंद है और अनाज खुले में पड़ा है। पशु नुकसान पहुंचा रहे हैं जिससे उपज खराब होने का खतरा बढ़ गया है। किसानों ने जल्द खरीद शुरू करने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed