फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   jalaun news

हिंदी भाषा के विकास से ही राष्ट्र का विकास संभव

Sat, 21 Aug 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
jalaun news
हिन्दी हैं हम कार्यक्रम में मौजूद साहित्यकार - फोटो : ORAI
उरई। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से ‘हिंदी हैं हम’ विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें संवेदना साहित्य समिति से जुड़े साहित्यकारों ने ‘हिंदी भाषा के महत्व व उसके उत्थान’ पर चर्चा की। गोष्ठी की अध्यक्षता साहित्यकार यज्ञदत्त त्रिपाठी ने और संचालन संस्था की अध्यक्ष माया सिंह ने की। इसमें वक्ताओं ने कहा कि हिंदी सिर्फ भाषा ही नहीं बल्कि हमारी संस्कृति, व्यक्तित्व और पहचान का प्रतीक है। हिंदी भाषा के विकास से ही राष्ट्र का विकास संभव है।
विज्ञापन

समिति के राजेंद्र नगर स्थित कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में यज्ञ त्रिपाठी ने कहा कि संस्कृत भाषा का सरलीकरण ही हिंदी भाषा है। इसे अधिक से अधिक अपनाकर भाषा के प्रयोग को बढ़ाया जा सकता है। वरिष्ठ साहित्यकार प्रेम नारायण दीक्षित ने कहा कि कई भाषाओं का हिंदी में समावेश बेहद सुंदर ढंग से हुआ है। हमें हिंदी भाषा का प्रयोग करने में हिचक नहीं बल्कि गौरव महसूस करना चाहिए। रामशंकर गौर ने हिंदी के महत्व और स्वरूप पर बेहद प्रभावशाली काव्य रचना प्रस्तुत करते हुए कहा कि भले ही अंग्रेजी का प्रचलन बढ़ा हो लेकिन हिंदी भाषा की अपनी ही विश्वस्तरीय पहचान है, जिस पर हम सभी को गर्व है।
विज्ञापन

इसी कड़ी में साहित्यकार सिद्धार्थ त्रिपाठी ने कहा कि हिंदी भाषा को आगे बढ़ाने की सबसे अधिक जिम्मेदारी हम साहित्यकारों की ही है। वहीं, अरुण प्रताप सिंह ने हिंदी की उन्नति और विकास के लिए बड़े स्तर पर नीति बनाए जाने पर बल दिया। इस अवसर पर बालगढ़ इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य जगरूप सिंह ने कहा कि यह हिंदी का बढ़ता प्रभाव ही है कि अब कई पाठ्यक्रम जो कुछ सालों पूर्व तक सिर्फ अंग्रेजी भाषा से ही हुआ करते थे, वे भी अब हिंदी भाषा में संभव हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहित्यकार संजय शर्मा ने कहा कि भाषा के प्रोत्साहन के लिए सरकारी व प्राइवेट कार्यालयों में सभी विभागीय कार्य व बैठकों में हिंदी का ही प्रयोग किया जाना चाहिए। साहित्यकार सुरेशचंद्र त्रिपाठी ने हिंदी के महत्व को रेखांकित किया। आखिर में संस्था की ओर से माया सिंह ने ‘संस्कृत के हिमगिरि से निकली हिंदी पावन गंगा है, हिंदी जन मन गण का स्वर है, हिंदी अजेय तिरंगा है’ पंक्तियां सुनाकर भाव विभोर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed