फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   mukesh sahani in orai

उरई में दर्ज मुकदमे के नामजदों को देंगे 11-11 हजार : मुकेश

Wed, 26 Aug 2026 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
mukesh sahani in orai
फोटो - 18 फूलन देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते पूर्व मंत्री बिहार मुकेश सहनी। संवाद - फोटो : 1
कालपी (उरई)। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश साहनी मंगलवार को जालौन दौरे पर पहुंचे। कहा- कार्यकर्ताओं को डरने की जरूरत नहीं है। उरई में दर्ज मुकदमे के नामजदों को 11-11 हजार रुपये दिए जाएंगे। पार्टी कानूनी लड़ाई भी लड़ेगी।
विज्ञापन

दरअसल, उरई में पार्टी के कार्यक्रम की अनुमति निरस्त होने के बाद हुए धरना-प्रदर्शन और दर्ज मुकदमों को लेकर पूछे गए सवाल पर मुकेश साहनी ने कहा कि पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि उन्हें किसी दबाव में आने या घबराने की जरूरत नहीं है। लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले कार्यकर्ताओं के हितों की रक्षा के लिए पार्टी हर स्तर पर उनके साथ खड़ी रहेगी।
विज्ञापन

कालपी में उन्होंने फूलन देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद फूलन देवी की माता मूला देवी से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इसके बाद वह महर्षि वेदव्यास की जन्मभूमि पहुंचे। मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रसाद व भोग अर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन





जल्द होगा पार्टी का बड़ा कार्यक्रम

मुकेश साहनी ने कहा कि जालौन जनपद में जल्द ही पार्टी का बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और युवाओं को अधिक संख्या में जोड़ने का आह्वान किया। इस दौरान पूर्व मंत्री अच्छे लाल निषाद, विनोद साहनी, भारत सिंह निषाद, शकुंतला निषाद, पवनदीप प्रधान, बाल सिंह निषाद समेत कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed