फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Orai Fire alarm goes off on Intercity Express panic ensues, several passengers jump off

उरई: इंटरसिटी एक्सप्रेस में बजा फायर अलार्म, मची भगदड़ और कई यात्रियों ने लगाई छलांग, 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

Wed, 26 Aug 2026 12:23 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 26 Aug 2026 12:23 PM IST
सार

Orai News: उरई रेलवे स्टेशन पर बुधवार तड़के किसी यात्री द्वारा इंटरसिटी एक्सप्रेस का फायर अलार्म खींच दिया गया। इससे ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैल गई और भगदड़ मच गई।

विज्ञापन
Orai Fire alarm goes off on Intercity Express panic ensues, several passengers jump off
इंटरसिटी एक्सप्रेस (आर्काइव) - फोटो : amar ujala

विस्तार

उरई जिले में स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस में बुधवार तड़के किसी यात्री ने फायर अलार्म खींच दिया। अलार्म बजते ही ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैल गई और यात्रियों में भगदड़ मच गई। घबराए यात्री ट्रेन से उतरकर इधर-उधर भागने लगे। कुछ यात्रियों ने ट्रेन से छलांग लगा दी, जिससे वे चुटहिल हो गए।

विज्ञापन

फायर अलार्म बजने के बाद ट्रेन करीब 20 मिनट तक खड़ी रही। बाद में जांच में आग जैसी कोई स्थिति नहीं मिली। रेलवे अधिकारियों के अनुसार फर्जी सूचना के चलते यात्रियों में अफरा-तफरी की स्थिति बनी थी। ट्रेन से उतरने वाले कुछ यात्री बाद में बसों से बुधवार सुबह करीब आठ बजे अपने गंतव्य तक पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed