फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   home,student,orai,man,india

यूक्रेन से लौटने के बाद ननिहाल पहुंचे उत्कर्ष

Sun, 06 Mar 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
home,student,orai,man,india
यूक्रेन से लौटे उत्कर्ष को आशीर्वाद देते नाना नानी व मामा। - फोटो : ORAI
उरई। एक छात्र और रविवार को यूक्रेन से लौट आया। ननिहाल पहुंचने पर उसका स्वागत किया गया। यूक्रेन से लौटे उत्कर्ष चौबे ने बताया कि यूक्रेन में इस वक्त जो स्थिति है, उसका सही आकलन नहीं हो रहा है। रोजाना बमबारी से वहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं में दहशत है। हालांकि उत्कर्ष ने भारत सरकार के प्रयासों की सराहना की है।
विज्ञापन

उत्कर्ष चौबे ललितपुर के रहने वाले हैं। उनके पिता दीपक चौबे डॉक्टर है। मां रिचा उरई के रामनगर स्थित मायके में रहती हैं। यूक्रेन से दिल्ली तक फ्लाइट से आए। दिल्ली से यूपी भवन की तरफ से मुहैया कराई गई कार से वह उरई आए। उनके साथ फिरोजाबाद, इटावा, चित्रकूट जिले के चार और छात्र थे। पहले उनकी कार चित्रकूट जा रही थी। जैसे ही ननिहाल के लोगों को इसकी जानकारी हुई, तो नाना भगवानदास शुक्ला, नानी कमल शुक्ला, भगवती शरण शुक्ला, मामा अमित शुक्ला, सौरभ दुबे, रोहित गौतम ने कार को उरई में ही रोक लिया।
विज्ञापन

उत्कर्ष ने बताया कि वह यूक्रेन में एमबीबीएस की छठवें वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। युद्ध को लेकर यूक्रेन में कोई तैयारी नहीं थी। उनके बस पकड़ने तक वहां पर क्लास चल रही थी। हालांकि यूक्रेन में पढ़ने वाले दूसरे देशों के लोग भयभीत थे। वह किसी तरह यूक्रेन से निकलना चाह रहे थे। भारतीय दूतावास से संपर्क करने में दिक्कत हो रही थी। किसी तरह वह हंगरी दूतावास की मदद से बार्डर तक आ गए। उन्होंने बताया कि तिरंगा झंडा रखने वालों को सहूलियत मिल रही थी। उन्हें खाने, रहने में दिक्कत नहीं हुई। वह स्वीकार करते हैं कि भारत में आरक्षण व्यवस्था के चलते कई बार यहां के युवकों को विदेश जाकर पढ़ाई करने को मजबूर होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed