{"_id":"6a91dbf617acf816b30d4067","slug":"youth-drowns-while-fishing-in-noon-river-search-underway-orai-news-c-224-1-ori1005-148913-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: नून नदी में मछली पकड़ते समय युवक डूबा, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: नून नदी में मछली पकड़ते समय युवक डूबा, तलाश जारी
विज्ञापन
कालपी। कोतवाली क्षेत्र के मंगरौल गांव के पास शुक्रवार दोपहर नून नदी में मछली का शिकार कर रहा युवक पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया। वह कुछ देर तक पानी में डूबता-उतराता दिखाई दिया, लेकिन तेज बहाव के चलते कुछ ही देर बाद लापता हो गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई, लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका।
नई बस्ती निकासा निवासी सम्राट अशोक (30) शुक्रवार करीब तीन बजे अपने छोटे भाई हिमांशु के साथ मंगरौल गांव के पास नून नदी में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह नदी में जा गिरा। नदी का बहाव तेज होने के कारण वह बहते हुए गहरे पानी में समा गया।
सम्राट को नदी में डूबता देख छोटे भाई हिमांशु ने शोर मचाया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में युवक की तलाश शुरू कराई।
विज्ञापन
पानी का बहाव तेज होने के कारण तलाश अभियान में परेशानी आ रही है। पुलिस और गोताखोर लगातार युवक की तलाश में जुटे हैं। देर शाम तक युवक का कोई पता नहीं चल सका था। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए।