{"_id":"5c3240b1bdec222be4547443","slug":"truck-crushes-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने युवक को कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने युवक को कुचला, मौत
Sun, 06 Jan 2019 11:24 PM IST
gaurav gaurav
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Published by: gaurav gaurav
Updated Sun, 06 Jan 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर बैठे मृतक के परिजन।
- फोटो : amar ujala
कालपी थानाक्षेत्र के ग्राम उसरगांव निवासी छोटे लाल (35) पुत्र सुमेर सब्जी बेचने के लिए रविवार तड़के सुबह उरई आ रहा था। उसरगांव बस स्टैंड पर वाहन का इंतजार करते समय कानपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। लहूलुहान पड़े युवक को देख राहगीरों की भीड़ लग गईं।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। पत्नी कुसुम का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह सब्जी बेचकर परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन