{"_id":"5bcf66e0bdec2269bf7d6f8c","slug":"killing-of-farmer-by-shooting-in-orai","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान की गोली मारकर हत्या
जालौन
Updated Tue, 23 Oct 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे भोला के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत जा रहे किसान की पारिवारिक विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई। किसान की शिनाख्त होने पर उसके परिजनों को घटना की सूचना दी गई। घटना की सूचना पर एसपी और फोरेंसिक टीम भी पहुंची। कोतवाल आरपी सिंह ने बताया किसान के पिता प्लाट और मकान के बंटवारे के विवाद में परिवार के लोगों पर ही हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पिता ने एक महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
तुफैलपुरवा निवासी ब्रजमोहन उर्फ भोला (40) पुत्र कंधीलाल सोमवार देर रात घर से धरगुंवा स्थित अपने खेतों की रखवाली के लिए निकला था। रात करीब 11 बजे राहगीरों के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि गांव से कुछ ही दूरी पर एक शव पड़ा है। सूचना पर कोतवाली मौके पर पहुंचे व अधिकारियों को भी जानकारी दी। शव से कुछ दूरी पर एक बाइक पड़ी थी। बाइक की मदद से शव की शिनाख्त भोला के रुप में हुई। शव की हालत से लग रहा था कि गोली मारने से पहले सिर को कूंचा गया है।
मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे भोला के पिता कंधी लाल ने पुलिस को बताया कि उसके भाई मूरतदीन और चचेरे भाई के नाती सौरभ से उनका तुफैलपुरवा स्थित मकान और प्लाट को लेकर विवाद चल रहा है। उसी विवाद में दोनों ने मौखरी गांव निवासी नंदू के भतीजे व साथी, परिवार की ही बहू ने मिलकर हत्या की है। करीब पंद्रह दिन पहले उक्त ने भोला को फोन पर धमकी भी दी थी। कोतवाल के मुताबिक हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
रात भर नहीं हुई मौत की जानकारी
परिजनों की मानें तो रात करीब 3 बजे पुलिस ने यही बताया कि भोला का एक्सीडेंट हो गया है, सुबह अस्पताल आ जाना। क्या पता था कि भोला अब दुनिया में ही नहीं रहा। वहीं सूत्रों की मानें तो मामले में नामजद सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में भी है।
घात लगाकर मारी गई गोली
पुलिस की मानें तो हमलावरों को अच्छी तरह पता था कि भोला इसी रास्ते से खेत पर जाएगा। इसलिए घात लगाकर उस पर हमला किया गया। गोली मारने का तरीका भी बता रहा है कि सामने आते ही हमलावर ने भोला पर फायर किया है, यह भी नहीं देखा कि गोली कहां लगी है। गोली लगते ही भोला बाइक से दूर जा गिरा।