{"_id":"579a45354f1c1bf62e21ec06","slug":"including-cash-jewelery-home-made-across-burglars","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने घर से नगदी समेत जेवरात पार किए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने घर से नगदी समेत जेवरात पार किए
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Thu, 28 Jul 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला
जालौन। चोरों ने छत के रास्ते घर में घुसकर लगभग 50 हजार के सोने चांदी के जेवर व 50 हजार रुपये नकदी पार कर दी। पीड़ित गृहस्वामिनी ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। गृह स्वामिनी की सूचना पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला रावतान निवासी रानी देवी पत्नी बलदेव सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके पति बाहर रहकर काम करते हैं। वह भी अपने पति के पास गई हुई थी। घर पर उसके दो पुत्र अकेले थे। बुधवार की रात्रि उसके दोनों पुत्र खाना खाकर सो गए। तभी रात्रि में छत के रास्ते चोर उसके घर में घुस आए और कमरे व बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे 50 हजार रुपए नगद सहित सोने की चेन, चार सोने की चूड़ियां आदि जेवरात चुरा ले गए। पीड़ित गृहस्वामिनी की सूचना पर चौकी प्रभारी मनोज सैनी ने मौके का मुआयना किया। उन्होंने कहा कि चोरों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन