{"_id":"6aa6ac04466e862a470bf0da","slug":"jewellery-worth-15-lakh-and-6-lakh-in-cash-stolen-from-home-kangra-news-c-95-1-kng1004-255490-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: घर से 15 लाख के आभूषण और छह लाख रुपये की नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: घर से 15 लाख के आभूषण और छह लाख रुपये की नकदी चोरी
Mon, 14 Sep 2026 07:27 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 14 Sep 2026 07:27 AM IST
विज्ञापन
जवाली के पनालथ पंचायत के हरसर बाजार के पास एक घर में चोरों ने बिखेरा सामान। जागरूक पाठक
रैहन (कांगड़ा)। पुलिस थाना जवाली के तहत पनालथ पंचायत के हरसर बाजार के समीप चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। चोर खिड़कियों की ग्रिल काटकर घर के अंदर दाखिल हुए और करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण तथा मकान निर्माण के लिए रखी छह लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
पीड़ित शकुंतला देवी के बेटे अमित कुमार ने बताया कि शनिवार रात परिवार के सदस्य खाना खाने के बाद सोए थे। सुबह जब दो अन्य कमरे खोले गए तो सामान बिखरा मिला और खिड़कियों की ग्रिल टूटी हुई थी। मौके से ग्रिल काटने वाला कटर भी बरामद हुआ है। चोर पेटी और अलमारी में रखे गहने व नकदी ले गए।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। पास ही लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर तीन संदिग्ध दिखाई दिए हैं, जो आपस में पंजाबी भाषा में बातचीत कर रहे थे। एएसपी धर्म चंद वर्मा ने बताया कि फुटेज कब्जे में लेकर संदिग्धों की पहचान और तलाश शुरू कर दी गई है।