फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Clerk dies under suspicious circumstances, brother-in-law's house came to celebrate party

लिपिक की संदिग्ध हालात में मौत, साले के घर पार्टी मनाने आया था

Tue, 25 Feb 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Clerk dies under suspicious circumstances, brother-in-law's house came to celebrate party
उरई। ससुराल आए जल संस्थान के लिपिक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उसके पुत्र संदीप कुमार की शादी 21 फरवरी को हुई थी। शादी निपटने पर महेंद्र अपने फौजी साले सुरेशचंद्र के साथ पार्टी मनाने ससुराल आया था और रात में वहीं रुका था। जेल चौकी इंचार्ज विजय द्विवेदी का कहना है अधेड़ की मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी।
विज्ञापन

जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला फर्दनवीस निवासी महेंद्र सिंह (50) पुत्र छक्कीलाल उरई स्थित जल संस्थान कार्यालय में लिपिक थे। रविवार को वह पटेल नगर स्थित ससुराल में अपने साले सुरेशचंद्र से मिलने पहुंचा था और वहीं रुका था। जहां पर देर रात उनकी हालात बिगड़ने लगी, जिसे साला अन्य परिजनों के साथ उसे लेकर मेडिकल कालेज पहुंचा, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ससुरालियों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे जेल चौकी इंचार्ज ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कारणों का पता चलेगा। वहीं सूचना पाकर मृतक के परिजन भी जालौन से उरई आ गए हैं। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। रिश्तेदारों ने बताया कि वह हृदय रोग के भी मरीज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed