फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Away with a bag full of money riding bike

रुपयों से भरा बैग लेकर भाग बाइक सवार

Wed, 29 Jun 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन Updated Wed, 29 Jun 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Away with a bag full of money riding bike
प्रतीकात्मक।

बाइक की हैंडिल में टंगा डेढ़ लाख रुपयों से भरा बैग बदमाश लेकर भाग गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी कुठौंद थाना पुलिस को दी। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में घेराबंदी भी कराई लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। थानाध्यक्ष ने बदमाशों की तलाश करने की बात कही है।

विज्ञापन


बता दें कि  इन दिनाें जिले में बदमाशों की सक्रियता बढ़ गई है। बैंक के अंदर ही खाताधारकों की रेकी कर वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। मंगलवार को माधौगढ़ में इलाहाबाद बैंक से आ रहे किसान के भी बदमाशों ने 30 हजार रुपये उड़ा दिए थे।  
विज्ञापन


कुठौंद थानाक्षेत्र के गांव जंगराजपुरा निवासी रघु़नाथ सिंह सेंगर अपने पुत्र कल्याण सिंह के साथ बुधवार की दोपहर कुठौंद स्थित इलाहाबाद बैंक आए थे। जहां उन्हाेंने अपनी पौत्री के विवाह के लिए डेढ़ लाख रुपये खाते से निकाले और बाइक पर बैठकर गांव के लिए चल दिए। कल्याण ने बैग को बाइक की हैंडिल में टांग लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दूर आने के बाद वह एक दुकान पर रुका और कुछ सामान खरीदने लगा। तभी बाइक सवार दो बदमाश आए और बैग लेकर औैरैया की ओर भाग गए। पीड़ित पिता-पुत्र थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी।

थानाध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे ने चौकी पुलिस को घेराबंदी के निर्देश दिए और मौके पर पहुंचकर जांच की। आसपास मौजूद लोगाें से बदमाशाें का हुलिया पूछा। थानाध्यक्ष ने बदमाशों के बारे में जानकारी करने की बात कही है।

मंगलवार को भी हुई थीं दो घटनाएं
उरई। बदमाशों ने मंगलवार को भी दो घटनाओं को अंजाम दिया था। उरई कोतवाली क्षेत्र में एक युवक से बाइक सवार तीन बदमाशों ने 40 हजार रुपये लूट लिए थे। जबकि माधौगढ़ में इलाहाबाद बैंक से रुपये निकालकर आ रहे एक किसान के तीस हजार रुपये बदमाश लेकर भाग गए। इन दोनों घटनाओं का खुलासा पुलिस नहीं कर सकी है।


बदमाश औरैया के होने की संभावना
उरई। बताया जा रहा है कि जिले में इन दिनाें जो भी वारदातें हो रही हैं, उसे औरैया का गिरोह कर रहा है। जो सुबह से ही कस्बाें में पहुंचकर बैंक में पर्ची भरने के बहाने पैसे निकाल रहे लोगों पर नजर रखता है और मोटी रकम निकालने वाले ग्राहक  के पीछे लग जाता है। मौका मिलते ही वारदात को अंजाम देकर भाग जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed