{"_id":"67857a1c19c3e8d55c03ecad","slug":"work-of-making-and-modifying-aadhar-card-has-come-to-a-halt-people-returned-disappointed-hathras-news-c-56-1-sali1018-125506-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: आधार कार्ड बनवाने और संशोधन कराने का काम ठप, लोग लौटे मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: आधार कार्ड बनवाने और संशोधन कराने का काम ठप, लोग लौटे मायूस
विज्ञापन
मुख्य डाकघर में खराब पड़ी आधार कार्ड बनाने की मशीन। संवाद
- फोटो : Samvad
बच्चों का नया आधार कार्ड बनवाना है या फिर पुराने कार्ड में कोई संशोधन करना है। दोनों काम कराना हाथरस में बेहद मुश्किल हो गया है। क्योंकि शहर में आधार कार्ड संशोधन कराने के लिए एकमात्र स्थान मुख्य डाक घर है और यहां की मशीन खराब हो गई है। जिससे यहां का कामकाज ठप है। इस वजह से आधार कार्ड में संशोधन कराने के लिए 15 से 20 किलोमीटर दूर से आने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
शहर के मुख्य डाकघर में आधार कार्ड से संबंधित काम के लिए एक से दो माह बाद का समय दिया जा रहा है। इतनी लंबी प्रतीक्षा के बाद अब तकनीकी दिक्कतों के कारण काम ठप हो गया है। इससे लोग बेहद परेशान हैं। दूरदराज के गांवों से आने वाले लोगों को वापस लौटना पड़ रहा है। दरअसल, इस समय राशन कार्ड में अपडेट आधार कार्ड से सत्यापन किया जा रहा है। वहीं किसान रजिस्ट्री से लेकर स्कूल के दाखिले को लेकर भी आधार अपडेट कराया जा रहा है।
मुख्य डाकघर के पोस्ट मास्टर मनोज कुमार सिंह राजपूत ने बताया कि शनिवार को मशीन में खराबी हुई है, जल्द ही इसे सही करा कर काम शुरू करा दिया जाएगा।
15 किलोमीटर दूर गांव पटाखास से चार बच्चों को लेकर आधार कार्ड में संशोधन कराने आया हूं, यहां आकर पता चला कि मशीन खराब है। अब वापस जा रहा हूं।
मुकेश कुमार, निवासी पटाखास।
स्कूल में दाखिले व अन्य कार्यों के लिए आधार कार्ड ठीक कराने के लिए बच्चों को लेकर आया हूं, लेकिन मशीन खराब है, अब वापस जाना पडेगा। दो महीने पहले तारीख मिली थी, तीन चक्कर लगा चुका हूं।
विज्ञापन
भूप सिंह, निवासी नगला हंसी मुरसान।
राशन कार्ड की केवाईसी कराने के लिए राशन डीलर के कहने पर पिछले तीन महीने से आधार कार्ड सही कराने के लिए चक्कर लगा रहा हूं, लेकिन तीसरी बार आने पर नई समस्या बताई है कि मशीन खराब है।
वीरू निवासी कछपुरा।
शहर के मुख्य डाकघर पर ही सरकार द्वारा आधार कार्ड में संशोधन कराने की सुविधा दी गई है, लेकिन पिछले दो महीनों में दूसरा चक्कर है। आधार कार्ड ठीक नहीं हो पा रहा है।
सनी, निवासी कछपुरा।