{"_id":"5d24e2448ebc3e6c9b47ff03","slug":"women-helath-worker-protest-against-cmo-hathras-news-ali2079282112","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने घेरी सीएमओ की गाड़ी, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने घेरी सीएमओ की गाड़ी, हंगामा
विज्ञापन
सीएमओ का घेराव करते महिला स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
धरना प्रदर्शन वालों दिनों का वेतन काटने से आक्रोशित महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने मंगलवार को सीएमओ की गाड़ी का घेराव किया। काफी देर तक उनकी सीएमओ से नोक-झोंक व हंगामा भी हुआ। थोड़ी देर बाद सीएमओ गाड़ी में बैठक कर निकल गए। उसके बाद महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने सीएमओ पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की है और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पिछले दिनों उत्तर प्रदेश बेसिक हेल्थ वर्कर एसोसिएशन के बैनर तले सीएमओ दफ्तर पर कई दिन तक महिला स्वास्थ्य कर्मियों का धरना प्रदर्शन चला था। शासन के हस्तक्षेप के बाद धरना प्रदर्शन तो समाप्त हो गया, लेकिन अभी भी महिला स्वास्थ्य कर्मियों (एएनएम) में गुस्सा है। मंगलवार को मातृ शिशु महिला कर्मचारी कल्याण संघ एवं बेसिक हेल्थ वर्कर एसोसिएशन की संयुक्त बैठक दफ्तर परिसर स्थित हॉल में चल रही थी। आरोप है कि उस वक्त सीएमओ आए और अभद्र भाषा प्रयोग करते हुए धक्का देकर ऑफिस से महिला स्वास्थ्य कर्मियों को बाहर निकालने की बात अपने साथ मौजूद लोगों से कही। इस बात से गुस्साई महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने सीएमओ को उस समय घेर लिया, जब वह अपनी गाड़ी में बैठकर ऑफिस से जा रहे थे। महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने सीएमओ पर गलत तरीके से धरने वाले दिनों का वेतन काटने का आरोप लगाया। साथ ही विभागीय बाबुओं द्वारा वेतन काटने के नाम पर वसूली करने का भी आरोप लगाते हुए आक्रोश व्यक्त किया गया। इस पूरे मामले को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर सीएमओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। इस मौके पर धर्म ज्योति, प्रकाशी देवी, अर्चना, रजनी, राधारानी, बृजेश, विमला देवी, राकेश कुमारी, कृष्णा कुमारी, जयवेंद्र सिंह, राजीव सारस्वत, कमलेश कुमारी, संगीता, राकेश कुमारी, विजयता कुमारी, हेमलता आदि मौजूद थे।