फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   women candidate comes with children to file nomination

बच्चे को गोद में लेकर नामांकन कराने आई महिला प्रत्याशी

Mon, 05 Apr 2021 12:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
women candidate comes with children to file nomination
पंचायत सदस्य के नामांकन करने गोद में बच्चा लेकर आई महिला। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के नामांकन के दूसरे दिन रविवार को विकास खंड कार्यालय पर भीड़-भाड़ कम दिखाई दी। दोपहर बाद विकास खंड कार्यालय पर सन्नाटा पसर गया। बता दें कि जिले में पंचायत चुनाव के लिए 15 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होना है। शनिवार को इसके लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई है। ग्र्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए विकास खंड मुख्यालयों पर नामांकन हो रहे हैं तो जिला पंचायत सदस्य के लिए कलेक्ट्रेट पर नामांकन कराए जा रहे हैं।
शनिवार को नामांकन के पहले दिन विकास खंड कार्यालय पर नामांकन करने वालों की अच्छी-खासी भीड़ रही थी। रविवार को नामांकन का दूसरा दिन था। लिहाजा सुबह आठ बजे ही से विकास खंड कार्यालय पर नामांकन काउंटर खोल दिए गए। हालांकि दूसरे दिन नामांकन करने वालों की भीड़ कम रही। इक्का-दुक्का लोग आते गए और नामांकन करके लौटते रहे।
विज्ञापन

दोपहर में एक महिला दुधमुंहे बच्चे को गोद में लेकर नामांकन करने आई। गांव टटी डंडिया निवासी महिला ने सदस्य पद के लिए नामांकन किया। कचौरा के दवा निर्माता देवेंद्र राघव ने पिपलगवां वार्ड से बीडीसी सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल किया। गांव मऊ चिरायल निवासी मुकेश कुमारी पत्नी संतोष पुंढीर बाबा पूर्व प्रधान ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed