फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Treatment was done under torchlight in the district hospital

Hathras: जिला अस्पताल में टॉर्च की रोशनी में हुआ इलाज, हाथ के पंखों से हवा करते नजर आए तीमारदार

Thu, 13 Jun 2024 04:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Thu, 13 Jun 2024 04:52 AM IST
सार

चिकित्सक मोबाइल फोन के टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज करते नजर आए तो इमरजेंसी में भर्ती मरीजों के तीमारदार हाथ के पंखों से हवा करते नजर आए। काफी देर बाद जेनरेटर चलाया गया। तब जाकर अस्पताल परिसर की आपूर्ति बहाल हो सकी।

विज्ञापन
Treatment was done under torchlight in the district hospital
बागला जिला अस्पताल में बिजली न आने पर मोबाइल फोन के टॉर्च की रोशनी में ब्लड प्रेशर जांच - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस के बागला संयुक्त जिला अस्पताल परिसर में लगे ट्रांसफॉर्मर में 12 जून की सुबह करीब 11 बजे फॉल्ट के साथ आग लग गई, जिससे बागला संयुक्त जिला अस्पताल व जिला महिला अस्पताल की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। ओपीडी, इमरजेंसी, एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड जांच सहित अन्य सेवाएं लगभग तीन घंटे तक बाधित रहीं। चिकित्सक मोबाइल फोन की टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज करते नजर आए तो इमरजेंसी में भर्ती मरीजों के तीमारदार हाथ के पंखों से हवा करते नजर आए। काफी देर बाद जेनरेटर चलाया गया। तब जाकर अस्पताल परिसर की आपूर्ति बहाल हो सकी।

विज्ञापन


बता दें कि शहर के अलीगढ़ रोड प्रगतिपुरम स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र से बागला संयुक्त जिला अस्पताल को स्वतंत्र फीडर से बिजली मुहैया कराई जाती है। अस्पताल में लगे अलग-अलग ट्रांसफॉर्मर से बागला संयुक्त जिला अस्पताल, जिला अस्पताल की इमरजेंसी, ओपीडी, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड कक्ष, एक्स-रे कक्ष, ओपीडी, जिला महिला अस्पताल, एमडीटीबी हॉस्पिटल, ब्लड बैंक, बीएसएल-लैब और स्वास्थ्य कर्मियों के आवासों को बिजली दी जाती है।
विज्ञापन


12 जून की दोपहर को करीब 11 बजे अस्पताल में लगे एक ट्रांसफॉर्मर में ओवर लोडिंग के चलते तेज धमाके साथ फॉल्ट हो गया और उसमें आग लग गई। इससे जिला अस्पताल व जिला महिला अस्पताल की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। कुछ देर बाद जिला अस्पताल की आपूर्ति को तो सुचारु कर लिया गया, लेकिन बागला जिला अस्पताल की ओपीडी, इमरजेंसी, ओपीडी, एक्स-रे और सीटी स्कैन कक्ष की तीन घंटे तक बिजली ठप रही। बिजली गुल रहने से स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से ठप रहीं। अस्पताल में पहुंचे मरीजों और उनके साथ आए तीमारदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन


दो घंटे से दवा काउंटर पर दवा लेने के लिए कतार में लगा हूं, लेकिन यहां बिजली नहीं होने की वजह से पंखे और कूलर नहीं चल रहे हैं। इस कारण गर्मी में ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। -कालीचरन निवासी तिपरस।

बेटी के पेट में परेशानी है। बेटी का अल्ट्रासाउंड कराने के लिए आया हूं, लेकिन दो घंटे से अधिक हो गए। यहां बिजली नहीं है। बिजली नहीं होने की वजह से अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे हैं।-हेमंत कुमार निवासी रामनगर।
अस्पताल में लगे ट्रांसफॉर्मर में दोपहर को फॉल्ट के साथ आग लग गई। इस कारण कुछ समय के लिए अस्पताल की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। जेनरेटर चलवाकर बिजली चालू कर दी गई थी।-डॉ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस बागला संयुक्त जिला अस्पताल।

विभागीय लाइन और ट्रांसफॉर्मर में किसी प्रकार का कोई फॉल्ट नहीं हुआ है। हो सकता है अस्पताल परिसर में लगे अस्पताल के ट्रांसफॉर्मर में फॉल्ट की वजह से विद्युत आपूर्ति बाधित रही हो।-विशाल निषाद, एसडीओ प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed