{"_id":"698991b941d24519df011887","slug":"report-filed-regarding-stone-pelting-and-uproar-at-mursan-police-station-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम की मौत पर बवाल: थाने पर पथराव व हंगामे में 120 उपद्रवियों पर रिपोर्ट दर्ज, 50 नामजद, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम की मौत पर बवाल: थाने पर पथराव व हंगामे में 120 उपद्रवियों पर रिपोर्ट दर्ज, 50 नामजद, तीन गिरफ्तार
Mon, 09 Feb 2026 01:21 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:21 PM IST
सार
मुरसान थाने पर उपद्रव करने वाले 120 लोगों के खिलाफ पुलिस ने बलवे, सरकारी कार्य में बाधा व कर्मचारियों पर हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। देर रात तक उपद्रवियों को चिह्नित किया गया।
विज्ञापन
मुरसान थाने में पथराव
- फोटो : संवाद
विस्तार
कार से मासूम की मौत पर गुस्साए लोगों द्वारा थाने पर पथराव व हंगामे को लेकर 120 उपद्रवियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। 50 को नामजद कर तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें... यूपी में बालक की मौत पर बवाल: दो घंटे थाने के बाहर हंगामा, पथराव के बीच भाग गई पुलिस; 20 उपद्रवियों की पहचान
विज्ञापन
हाथरस के मुरसान में घर के बाहर खेल रहे बालक यश (ढाई वर्ष) की 7 फरवरी दोपहर कार की चपेट में आकर हुई मौत के बाद मुरसान में बवाल हो गया। आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने कार सवारों पर कार्रवाई के लिए थाने के सामने शव रखकर मुरसान-राया मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान बल प्रयोग की आशंका पर ग्रामीण भड़क उठे और पुलिस व मुरसान थाने पर पथराव कर दिया। पुलिसकर्मियों ने थाने में भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
हादसे में मासूम की मौत के बाद 8 फरवरी शाम मुरसान थाने पर उपद्रव करने वाले 120 लोगों के खिलाफ पुलिस ने बलवे, सरकारी कार्य में बाधा व कर्मचारियों पर हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। देर रात तक उपद्रवियों को चिह्नित किया गया। बलवे में 50 लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनको रिपोर्ट में नामजद किया गया है। इनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया है।
सुरक्षा के चलते तीनों को दूसरे थाने भेजा गया है। कस्बे में फोर्स तैनात है। दूसरी ओर बच्चे का पोस्टमार्टम चल रहा है। परिवार के लोग हादसे से शोक में डूबे हैं। थाने पर हुई घटना को लेकर परिजनों का कहना है कि उनका इसमें कोई हाथ नहीं। उग्र भीड़ ने घटना को अंजाम दिया था।
यह भी पढ़ें... यूपी में मासूम की मौत पर बवाल: इस बात पर भड़की भीड़, की तोड़फोड़, पुलिस की गाड़ियां भी तोड़ीं; थाने पर पथराव