उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के मुरसान में घर के बाहर खेल रहे बालक यश (ढाई वर्ष) की शनिवार दोपहर कार की चपेट में आकर हुई मौत के बाद मुरसान में बवाल हो गया। आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने कार सवारों पर कार्रवाई के लिए थाने के सामने शव रखकर मुरसान-राया मार्ग पर जाम लगा दिया।
इस दौरान बल प्रयोग की आशंका पर ग्रामीण भड़क उठे और पुलिस व थाने पर पथराव कर दिया। पुलिसकर्मियों ने थाने में भागकर जान बचाई। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
2 of 10
थाने पर पथराव करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
करीब 10 मिनट तक थाने के सामने अराजकता का माहौल बना रहा है। थाने का बोर्ड तोड़ दिया गया। थाना परिसर में खड़ी पुलिस की चार गड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। थाना प्रभारी बीपी गिरी सहित छह पुलिसकर्मी घायल हो गए।
3 of 10
हाथरस में बच्चे की मौत के बाद बवाल, भीड़ ने किया पथराव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लाठियां फटकार भीड़ को खदेड़ा
इस दौरान ग्रामीणों को रोकने के प्रयास कर रहे नगर पंचायत अध्यक्ष देशराज सिंह भी पथराव में घायल हो गए। बवाल की सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और लाठियां फटकार भीड़ को खदेड़ा व स्थिति पर काबू पाया। मुरसान को छावनी में तब्दील कर दिया गया।
4 of 10
हाथरस में बच्चे की मौत के बाद बवाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घर के बाहर खेल रहे बच्चे को कार ने कुचला
मोहल्ला मढै़या खाई निवासी रूप सिंह का बेटा यश रविवार की दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे कुचल दिया।
5 of 10
हाथरस में बच्चे की मौत के बाद बवाल, भीड़ ने किया पथराव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन लोगों में से दो को पुलिस ने पकड़ा
हादसे के बाद भाग रहे कार सवार तीन लोगों में से दो को पुलिस ने पकड़ लिया और कार को कब्जे में ले लिया। परिजन बच्चे को लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।