उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मासूम बच्चे की मौत के बाद मुरसान में दो घंटे तक थाने के बाहर बवाल हुआ। पुलिस पर पथराव किया गया, वाहनों में भी तोड़फोड़ हुई। पुलिस ने 20 उपद्रवियों की पहचान कर ली है। साथ ही तीन को हिरासत में लिया है।
दरअसल, घर के लाड़ले बेटे का शव देखने के बाद परिजन बदहवास हो गए, उन्हें बेहाल देख लोग भी आक्रोशित हुए और उन्होंने जाम लगा दिया। दो घंटे तक थाने के बाहर हंगामा चलता रहा। एसपी ने बताया कि इस मामले में देर रात रिपोर्ट दर्ज करने के लिए उपद्रवियों को चिह्नित किया जा रहा था। 20 लोगों की पहचान कर ली गई है, इनमें से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
2 of 14
हाथरस में बच्चे की मौत के बाद बवाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खून के बदले खून की मांग
इससे पहले शव रखकर जाम लगाने के बाद लोग घटना के बाद पकड़े गए दोनों लोगों को बाहर लाने की मांग कर रहे थे। इसी को लेकर पुलिस उन्हें समझाने का प्रयास कर रही थी। साथ ही परिवार के लोगों को उचित मुआवजे का आश्वासन दिया जा रहा था, लेकिन लोग खून के बदले खून की मांग कर रहे थे।
3 of 14
थाने पर पथराव करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
15 से 20 अराजकतत्व भीड़ में घुस आए
पुलिस से अभद्रता भी की जा रही थी। काफी समझाने के बाद भी स्थिति काबू में नहीं आई। पुलिस का कहना है कि इस बीच 15 से 20 अराजकतत्व भीड़ में घुस आए, जिन्होंने लोगों को उकसाने का प्रयास किया।
4 of 14
हाथरस में बच्चे की मौत के बाद बवाल, भीड़ ने किया पथराव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इन्हीं लोगों ने पथराव शुरू किया और भीड़ भी उनके साथ हो गई। जबरदस्त पथराव के बीच पुलिस को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान थाने के अंदर खड़े पुलिस कर्मियों के प्राइवेट वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए गए।
5 of 14
हाथरस में बच्चे की मौत के बाद बवाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फोर्स ने लाठी भांज कर उपद्रवियों को खदेड़ा
बवाल की सूचना पर एएसपी, सीओ सादाबाद और छह थानों का फोर्स पहुंचा। पुलिस लाइंस से भी पुलिस बल बुलाया गया, तब कहीं जाकर हालत काबू में आए। फोर्स ने लाठी भांज कर उपद्रवियों को खदेड़ा।