{"_id":"5b5caf784f1c1b66428b47fd","slug":"rains-of-the-rain-ladpur-and-the-woman-injured-by-roof-collapsing-in-ladapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश का कहर: लाड़पुर में छत गिरने से महिला-बच्ची घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश का कहर: लाड़पुर में छत गिरने से महिला-बच्ची घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
मुरसान में जलभराव की समस्या को लेकर जाम व प्रदर्शन करते किसान।
- फोटो : Amar Ujala
शनिवार को शहर में बारिश तो नहीं हुई, लेकिन लोग जलभराव की समस्या से जूझते रहे। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव लाड़पुर में मकान की छत गिरने से एक महिला और उसकी बच्ची घायल हो गई। मुरसान में सादाबाद रोड पर ग्रामीणों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया। इनकी मांग थी कि बारिश से उनकी फसल को नुकसान हुआ है, इसका मुआवजा दिया जाए।
बारिश से शुक्रवार की रात्रि में जलेसर रोड स्थित गांव लाड़पुर निवासी सुखराम के मकान की छत बारिश में गिर गई, जिससे उसकी पत्नी प्रेमवती और बच्ची घायल हो गई। इन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। कुछ अन्य स्थानों पर भी मकानों की दीवारें गिरने की जानकारी मिली है।
शनिवार को बारिश तो नहीं हुई, लेकिन शहर और देहात के लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा। शहर के मंदिर श्रीदाऊजी महाराज क्षेत्र, नाई का नगला, लाला का नगला, नवीपुर, जलेसर रोड, सीयल खेड़ा, आवास-विकास कॉलोनी सहित काफी इलाकों में लोग बेहद परेशान रहे।
विज्ञापन
नाले-नालियों की ग्राह्य क्षमता कम होने से गंदा पानी यथावत भरा रहा। शहर की नहीं, आसपास के गांवों और कस्बों में भी यही स्थिति रही। मुरसान कस्बे में भी कई बस्तियों में जलभराव रहा। मुरसान-सादाबाद रोड पर अमरपुर और सोबरा आदि गांवों के लोगों ने जाम लगा दिया। इन लोगों का कहना था कि भारी बारिश से उनकी फसल जलमग्न हो गई हैं, जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है। उन्हें मुआवजा दिलाया जाए। बाद में पुलिस ने पहुंचकर समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।