{"_id":"6701815deb9508c7e901ad6b","slug":"knife-attack-on-shopkeeper-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दुकानदार पर चाकू से हमला, पुत्र को भी पीटा, आरोपी युवक लिया हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दुकानदार पर चाकू से हमला, पुत्र को भी पीटा, आरोपी युवक लिया हिरासत में
Sat, 05 Oct 2024 11:41 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 05 Oct 2024 11:41 PM IST
सार
दुकानदार अनिल गुप्ता का आरोप है कि 5 अक्टूबर की शाम को वह अपने बेटे गौरव के साथ दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान शराब के नशे में एक युवक आया और पांच सौ रुपये चौथ के रूप में मांगने लगा। इंकार करने पर युवक दुकान में घुस आया। उनके बेटे को पीटने लगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के गांव दरियापुर में एक युवक ने दुकानदार पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
दुकानदार अनिल गुप्ता का आरोप है कि 5 अक्टूबर की शाम को वह अपने बेटे गौरव के साथ दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान शराब के नशे में एक युवक आया और पांच सौ रुपये चौथ के रूप में मांगने लगा। इंकार करने पर युवक दुकान में घुस आया। उनके बेटे को पीटने लगा।
इसका विरोध किया तो युवक ने चाकू निकालकर अनिल पर हमला कर दिया। आवाज सुनकर मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सीओ सिकंदराराऊ का कहना है कि युवक को हिरासत में ले लिया है। तहरीर के आधर पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन