Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरकारी नौकरी: सात भर्तियों में 22,082 पद, आज आवेदन का आखिरी दिन; 10वीं पास से ग्रेजुएट तक ऐसे करें अप्लाई

Wed, 04 Nov 2026 09:48 AM IST
शिवम तिवारी जॉब्स डेस्क अमर उजाला
जॉब्स डेस्क अमर उजाला Published by: शिवम तिवारी Updated Wed, 04 Nov 2026 09:48 AM IST
सार

देशभर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आज आवेदन का अहम दिन है। दिल्ली जिला अदालत, सीएसआईआर-एनसीएल, उत्तर प्रदेश शिक्षक भर्ती, खेल विभाग, पंजाब जिला अदालत, इंडियन ऑयल और झारखंड में कुल सात भर्तियों से जुड़े आवेदन की समय-सीमा आज पूरी हो रही है। जानें पदों की संख्या, योग्यता, शुल्क और फॉर्म भरने का समय। आधिकारिक सूचना और जरूरी शर्तें ध्यान से पढ़ें।
 

विज्ञापन
Government Jobs 2026 Last Date Today for Seven Recruitment Applications Check Vacancies and Eligibility
Government Jobs 2026 - फोटो : AI Generated
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए 4 नवंबर 2026 अहम तारीख है। आज दिल्ली जिला अदालत, सीएसआईआर-राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला, उत्तर प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक और खेल विभाग, पंजाब जिला अदालत, इंडियन ऑयल और झारखंड में निकली सात भर्तियों से जुड़े आवेदन की समय-सीमा पूरी हो रही है। इनमें दसवीं पास से लेकर स्नातक और शिक्षक प्रशिक्षण की योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अवसर हैं। कुछ भर्तियों के आवेदन शाम 4 या 5 बजे तक लिए जाएंगे, जबकि कुछ में आधी रात तक मौका है। इसलिए आवेदन से पहले समय और पात्रता जरूर जांच लें।

 
Trending Videos
Government Jobs 2026 Last Date Today for Seven Recruitment Applications Check Vacancies and Eligibility
DSSSB Delhi District Courts Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

दिल्ली जिला अदालतों में 641 पद

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड यानी डीएसएसएसबी ने दिल्ली जिला अदालतों में कुल 641 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के 27, पर्सनल असिस्टेंट के 206, जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट के 174, प्रोसेस सर्वर के 92 और चपरासी, ऑर्डरली व डाक चपरासी के 142 पद शामिल हैं। आवेदन की आखिरी तारीख आज, 4 नवंबर है। उम्मीदवार रात 11 बजे तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। पद के अनुसार स्नातक या दसवीं पास योग्यता जरूरी है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए शुल्क 100 रुपये है। महिलाओं, एससी, एसटी, दिव्यांग और पूर्व सैनिकों को शुल्क नहीं देना होगा। अधिन जानकारी के लिए ये पढ़ें
Government Jobs 2026 Last Date Today for Seven Recruitment Applications Check Vacancies and Eligibility
सीएसआईआर एनसीएल में एमटीएस पदों पर भर्ती - फोटो : AI Generated

CSIR-NCL में 24 मल्टी-टास्किंग स्टाफ पद

पुणे स्थित सीएसआईआर-राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला में मल्टी-टास्किंग स्टाफ के 24 पदों पर आवेदन का आज आखिरी दिन है। उम्मीदवार शाम 5 बजे तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए दसवीं पास होना जरूरी है और अधिकतम उम्र 25 वर्ष रखी गई है। चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। वेतनमान 18,000 से 56,900 रुपये है। संस्थान के अनुसार, भत्तों सहित शुरुआती कुल वेतन लगभग 40 हजार रुपये प्रतिमाह हो सकता है। अधिन जानकारी के लिए ये पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
Government Jobs 2026 Last Date Today for Seven Recruitment Applications Check Vacancies and Eligibility
UPESSC PRT Recruitment - फोटो : AI Generated

उत्तर प्रदेश में 12,405 सहायक शिक्षक पद

उत्तर प्रदेश में प्राथमिक सहायक शिक्षक के 12,405 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आज बंद हो रहे हैं। इनमें 11,508 पद शहरी क्षेत्र और 897 पद संबद्ध प्राथमिक विद्यालयों के लिए हैं। आवेदन करने के लिए स्नातक के साथ मान्य शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता और प्राथमिक स्तर की टीईटी उत्तीर्ण होना जरूरी है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये, एससी-एसटी के लिए 500 रुपये और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये है। लिखित परीक्षा 3 और 4 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है। अधिक जानकारी के लिए ये पढ़ें।
 
विज्ञापन
Government Jobs 2026 Last Date Today for Seven Recruitment Applications Check Vacancies and Eligibility
UPSSSC Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

यूपीएसएसएससी खेल विभाग में 108 पद

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने खेल विभाग में 108 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें डिप्टी स्पोर्ट्स ऑफिसर, सहायक कोच, लाइफगार्ड और ग्राउंड्समैन के पद शामिल हैं। आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख आज, 4 नवंबर है। उम्मीदवारों के पास वैध यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 स्कोरकार्ड होना चाहिए। उम्र सीमा 18 से 40 वर्ष है, जबकि सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये है। आवेदन में सुधार करने की आखिरी तारीख 11 नवंबर 2026 है। अधिक जानकारी के लिए ये पढ़ें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed