{"_id":"62ed6a66b56c0e48b4662484","slug":"hathras-three-people-arrested-including-narcotics-hathras-news-ali297599693","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं थम रहा नशे का कारोबार: हाथरस में पुलिस के हत्थे चढ़े तीन नशा तस्कर, भेजे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं थम रहा नशे का कारोबार: हाथरस में पुलिस के हत्थे चढ़े तीन नशा तस्कर, भेजे जेल
Sat, 06 Aug 2022 09:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 09:39 AM IST
सार
सासनी कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने तीनों नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से नशीला पदार्थ बरामद हुई है। पुलिस ने इन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
arrest symbol
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हाथरस में सासनी कोतवाली पुलिस ने तीन नशा तस्करों के अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इनके कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद किया गया है। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव ने बताया कि वह कस्बा इंचार्ज सतीश कुमार सिंह और एसआई तसब्बुर अली के साथ कस्बा में शांति व्यवस्था के लिए गश्त पर थे। तभी उन्हें अलग-अलग जगहों से सूचना मिली कि कुछ लोग नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में हैं।
विज्ञापन
गांव बरसै में भोले बाबा मंदिर के निकट अंकित पुत्र सतीश, सतीश पुत्र वीरेंद्र सिंह, निवासीगण गांव बरसै थाना सासनी को एसआई तसव्वुर अली और कस्बा इंचार्ज सतीश कुमार सिंह ने सोहिल उर्फ लकी पुत्र शब्बीर निवासी मोहल्ला कस्साबान को नानऊ रोड पर लकड़ी की टाल के निकट से पकड़ लिया और कोतवाली ले आए।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान सतीश के पास एक किलो नशीला पाउडर डायजापाम और अंकित के पास से 500 ग्राम नशीला पाउडर डायजापाम और सोहिल उर्फ लकी के कब्जे से एक किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन