फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Distributed poor quality blankets to the helpless and poor

हाथरस: असहाय व गरीबों को बांट दिए घटिया क्वालिटी के कंबल

Thu, 27 Feb 2020 12:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Distributed poor quality blankets to the helpless and poor
इस बार शीत लहर में प्रशासन ने गरीबों को घटिया क्वालिटी के कंबल वितरित कर दिए। सरकारी बजट से खरीदे गए यह कंबल मानक के विपरीत मिले हैं। इस बात का खुलासा लेब से टेस्ट होकर आए कंबल के नमूने की जांच रिपोर्ट में हुआ है। स्थिति यह है कि सर्दी का मौसम लगभग समाप्त हो चुका है और 95 फीसदी कंबल बट भी चुके हैं। ऐसे में खरीदे गए कंबलों के नमूनों की प्रयोगशाला से आई रिपोर्ट से अफसरों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

शासन की ओर से ठंड व शीत लहर में गरीबों को ठिठुरन से बचाने के लिए कंबल वितरित किए जाने के लिए बजट आवंटित किया गया था। शासन की ओर से 20-20 लाख रुपये की दो किश्तें गरीबों को कंबल मुहैया कराने के लिए दी गई थी। बजट आने के बाद जिला प्रशासन की ओर से कंबल सप्लाई देने के लिए शासन की ओर से चयनित संस्थाओं से टेंडर डलवाए गए। कई कार्यदायी संस्थाओं ने कंबल वितरण के लिए अपनी अपनी दरों पर टेंडर प्रकिया में हिस्सा लिया। लखनऊ की एक संस्था को करीब 382 रुपये प्रति कंबल की दर से कंबल की सप्लाई देने के लिए नामित किया गया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन को कंबल मिलने के बाद प्रशासन की ओर से कंबल में वूलन की क्वालिटी सहित अन्य तकनीकी जांच के लिए लैब को एक कंबल भेजा गया। जिससे कि शासन स्तर से निर्धारित मानकों व गुणवत्ता की कसौटी पर खरा उतरा जा सके, लेकिन यह लैब से यह रिपोर्ट प्रशासन को तब मिल सकी, जब करीब 95 फीसदी कंबलों का वितरण प्रशासन की ओर से कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लैब की रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि गरीबों व असहायों को वितरित किए कंबल में वूलन की मात्रा शासन की ओर से निर्धारित मानकों से कम थी। इस रिपोर्ट के आने के बाद अधिकारियों में खलबली मची हुई है। हैरानी की बात यह है कि गरीबों व असहायों को भी शासन के मानकों को दरकिनार वाले कंबलों का वितरण कर दिया गया। वहीं लैब की रिपोर्ट के आने के बाद अधिकारियों में खलबली मची हुई है।

कंबल का एक नमूना लैब में टेस्ट को भेजा गया था। नमूने की जांच में वूलन की मात्रा निर्धारित मानक से कम निकली है। अब कार्यदायी संस्था को भुगतान में कटौती कर भुगतान किया जाएगा।
प्रवीण कुमार लक्षकार, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed