{"_id":"5eb6eace8ebc3e90224c11f5","slug":"hathras-corona-warrior-mamta-singh-who-is-seven-months-pregnant-is-doing-duty-with-greatness-hathras-news-ali233288598","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: कोरोना योद्धा: सात माह की गर्भवती होकर भी मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहीं ममता सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: कोरोना योद्धा: सात माह की गर्भवती होकर भी मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहीं ममता सिंह
विज्ञापन
हाथरस: एसआई ममता सिंह।
- फोटो : HATHRAS
घनश्याम सिंह
हाथरस। जहां पर कुछ लोग कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण ड्यूटी से बच रहे हैं, वहीं कोतवाली हाथरस गेट में तैनात महिला एसआई गर्भवती होते हुए भी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहती हैं। वह कहती हैं कि परिवार की जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करना भी तो एक जिम्मेदारी ही है। कोतवाली हाथरस गेट में एसआई के पद पर तैनात ममता सिंह का पूरा परिवार मेरठ में रहता है। एसआई सिंह सात माह की प्रेग्नेंसी होने के बावजूद लॉकडाउन में अपनी ड्यूटी को बखूबी निभा रही हैं। वह दबिशों में भी जाती हैं। ड्यूटी की अगर बात आए तो वह सबसे आगे रहती हैं।
महामारी के संक्रमण से बचाव कर रहीं जागरूक
एसआई ममता सिंह द्वारा लोगों कोविड-19 महामारी के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। उनकी तेज तर्रार कार्यशैली ही है कि उन्हें एसएचओ द्वारा जिम्मेदारी वाले काम सौंपे जाते हैं, जिनको वह पूरी निष्ठा के साथ पूरा भी करती हैं। अभी तक उन्होंने मातृत्व अवकाश के लिए भी आवेदन नहीं किया है।
खुद से चल पड़ी नाबालिग की शादी रुकवाने
हाल ही में पिछले दिनों एक मामला थाने पहुंचे। मामला नाबालिग की शादी रुकवाने के लिए किए जाने का था। इसकी जानकारी हुई तो ममता सिंह ने खुद से कहा कि वह महिला कल्याण विभाग की टीम के साथ जाने को तैयार हैं। वह खुद मौके पर टीम के साथ गईं और वहां पर जाकर नाबालिग की शादी को रुकवाया।