{"_id":"607f14698ebc3e8da825a372","slug":"hathras-burning-wheat-crop-from-fire-in-gahula-hasayan-news-ali2615277171","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : गड़ौला में आग से गेहूं की फसल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : गड़ौला में आग से गेहूं की फसल जलकर राख
विज्ञापन
हाथरस : गांव गड़ौला में गेहूं की फसल में लगी आग।
- फोटो : HASAYAN
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में आग लगने से साढ़े ग्यारह बीघा खेतों में पड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने जैसे तैसे आग पर काबू पा लिया।
गांव गड़ौला में उदय प्रताप सिंह पुत्र जुगेंद्र सिंह राणा के लगभग खेत में खड़ी गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से आग लगने के कारण डेढ़ बीघा फसल जलकर राख हो गई। गेहूं की फसल में आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
दूसरी तरफ गांव ज्ञानपुर निवासी सोनवीर पुत्र रघुराज सिंह ने पट्टे पर खेत लिया था। गेहूं की फसल की कटाई के बाद खेत में रखे हुए गेहूं के लांक में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस दौरान पड़ोसी रामकिशोर के खेत में रखा हुा भूसा भी जल गया।