फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: An auspicious coincidence is being made on Karva Chauth, worship will be beneficial

हाथरस : करवा चौथ पर बन रहा शुभ संयोग, लाभकारी होगी पूजा

Tue, 11 Oct 2022 11:53 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Hathras: An auspicious coincidence is being made on Karva Chauth, worship will be beneficial
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवाचौथ का पर्व मनाया जाता है। करवाचौथ पर इस बार शुभ संयोग बन रहा है। इस दौरान यदि चंद्रमा की पूजा की जाए तो दांपत्य जीवन के लिए बेहद शुभ फलदायी साबित होगा। इस व्रत में मां पार्वती, भगवान शिव और गणेशजी की पूजा की जाती है।
आचार्य सुरेंद्रनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि रोहिणी नक्षत्र में चंद्रमा की पूजा करना बेहद शुभ फलदायी माना जाता है। करवाचौथ के दिन शाम में रोहिणी नक्षत्र छह बजकर बजकर 30 मिनट पर लगेगा। ऐसे में इस समय के बाद पूजा करना लाभकारी रहेगा।
विज्ञापन

चौथ तिथि का आरंभ 12 अक्तूबर को रात दो बजे होगा, जो कि 13 अक्तूबर की रात तीन बजे तक रहेगी। करवाचौथ पर सिद्धि योग बन रहा है। इसी के साथ दिन का आरंभ सर्वार्थ सिद्धि योग से हो रहा है। इस दिन शुक्र और बुध दोनों एक राशि यानी कन्या राशि में रहेंगे, इसलिए इस दिन लक्ष्मी नारायण योग बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बुध और सूर्य भी एक साथ हैं। इस वजह से बुध आदित्य योग भी बन रहा है। वहीं शनि अपनी राशि मकर में होंगे। गुरु मीन राशि में और बुध अपनी राशि कन्या में रहेंगे। तीनों ग्रह अपनी स्वराशि में रहेंगे। इस दिन चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में रहेंगे। यह सभी मिलकर बहुत ही शुभ संयोग बना रहे हैं। संवाद

रात्रि आठ बजकर 30 मिनट पर चंद्र दर्शन
गंगाजल में दूध, सिंदूर मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य देने से चंद्रदेव अखण्ड सौभाग्य का आशीष देंगे। अमृतकाल में पूजन सर्वश्रेष्ठ रहेगा। सास का पूजन करें और सुहाग सामग्री का दान करें। सुहागिनें पतिदेव के छविचित्र पर तिलक न करें। रात्रि आठ बजकर 30 मिनट पर चंद्र दर्शन होगा। शुभ संयोग के चलते करवाचौथ पूजन बेहद शुभ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed